खौफनाक! पानी पिलाने गई महिला पर ऊँट का हमला, जबड़े से पकड़ा सिर और सेकेंडो में गई जान, देखें
अक्सर जंगल किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमले में लोगों के घायल होने या मरने की खबर सामने आ ही जाती है। यहां तक की पालतू कुत्ते के हमले की भी कई अप्रिय घटनाए सामने आई है। लेकिन हाल फ़िलहाल में जो घटना हाथरस जिले से सामने आई, वो वाकई चौका देने वाली है। यहां एक ऊंट ने अपनी ही मालकिन को खौफनाक मौत दी है। जिसके बाद पूरे इलाके में ऊंट की दहशत बनी हुई है।
पानी पिलाने गई महिला पर ऊँट का हमला
बता दें कि यह घटना हाथरस जिले के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के बसगोई गांव की है। यहां बसगोई निवासी पप्पू ऊंट गाड़ी से मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 2 जुलाई को पप्पू की 40 वर्षीय पत्नी ऊंट को पानी पिलाने गई थी। इसी बीच घर के बाहर बंधा हुआ ऊंट उग्र हो गया और पानी पीला रही मालकिन पर ही हमला कर दिया।

सिर को जबड़े से किया चकनाचूर
ऊंट ने पहले महिला के हाथ को चबा लिया और उसके बाद सिर को अपने जबड़े में फंसा लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, पड़ोसियों ने महिला को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन ऊंट इतना उग्र था कि उसके पास जाने की कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पाया। जब तक ऊँट ने महिला को छोड़ा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उधर, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ऊंट को बांधकर उसे शांत करवाया। ऊंट के शांत होने से पहले महिला की जान जा चुकी थी। ऊंट के इस हमले से गांव के लोग दहशत में हैं। वहीं परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications