रोहतक की युवती से लव मैरिज करने वाले युवक की सोनीपत में गोली मारकर हत्या, घर पर बिलख रही पत्नी
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिला में मयूर विहार गली नंबर-22 के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान सागर के तौर पर हुई। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, सागर को महलाना रोड से ककरोई की तरफ बैंय्यापुर माइनर पर गाेली मारी गई। सागर ने करीब 4 महीने पहले ही रोहतक की युवती भूमिका से लव मैरिज की थी।

अब उसकी पत्नी भूमिका समेत पूरा परिवार बिलख रहा है। वहीं, सागर के पिता की शिकायत पर पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। सागर की पत्नी का कहना है कि, एक युवक का पति के फोन पर मैसेज आया था। पति सागर ने उसे बताया था कि उसकी इस युवक से नहीं बनती। मैसेज में युवक ने लिखा था- मुझे पहचाना? तो सागर ने कहा था- पहचान लिया। इसके बाद उस युवक का रिप्लाई आया था- तो फिर शाम को मिलना।
सागर के पिता सुरेंद्र ने कहा कि, मैं ट्रक ड्राइवर हूं। मेरे दो बेटे थे। बड़ा सागर था और छोटा सावन है। सागर ने 4 महीने पहले रोहतक की लड़की भूमिका से शादी की थी। वहीं, छोटा-बेटा सावन स्कूटी लूट के आरोप में जेल में है। सागर 19 जून की शाम को करीब साढ़े 5 बजे बाइक पर गया था। उसने कहा था कि, दोस्त से मिलने जा रहा है। तब से नहीं लौटा।
सागर की फोटो सामने आई है। वहीं, पत्नी भूमिका के साथ रोती हुई अन्य औरतों की तस्वीर भी सामने आई है। सागर के हत्या मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


Click it and Unblock the Notifications
