फेसबुक पर युवक ने पोस्ट किए युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, फिर पेड़ पर मृत लटका मिला
रोहतक. हरियाणा में सुनारिया कलां के निकट एक युवक पेड़ पर लटके हुए मृत मिला। उसके घरवालों ने हत्या की आशंका जताई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एक युवती और उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, युवती के परिजनों का कहना है कि जो लड़का मरा है, उसने बेटी के आपत्तिजनक वीडियाे और फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थीं। लेकिन उस लड़के के साथ फिर क्या हुआ, हमें नहीं पता।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक युवक की पहचान सुनारिया कलां के प्रीतम (24) के रूप में हुई। उसकी लाश सफेदा के पेड़ से लटकी मिली। प्रीतम के पिता रोहताश ने इस मामले में एक युवती के पिता और दो भाइयों सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पता चला है कि, प्रीतम को पुलिस एक मामले में खोज रही थी। क्योंकि, प्रीतम ने उक्त युवती की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो फेसबुक पर पोस्ट किए थे।
प्रीतम मोटरसाइकिल के मिस्त्री का काम करता था। उसके पिता का कहना है कि, मेरे बेटे पर एक युवती के परिवार द्वारा झूठा केस दर्ज कराया गया था। उन लोगों ने ही मेरे बेटे के साथ मारपीट कर उसे जान से मारा है। प्रीतम 13 जनवरी को सुबह के समय अचानक लापता हो गया था। उसी दिन उन्हें पूरे मामले का पता चला।












Click it and Unblock the Notifications