एक पति और दो प्रेमी, पढ़िए इस महिला के अवैध संबंधों की खूनी कहानी

पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो आशा पर संदेह हुआ। पुलिस को आशा के मोबाइल में सुरेंद्र के साथ की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिलीं।

गुड़गांव। शादी के बाद दो लोगों से अवैध संबंध रखने वाली महिला ने पति की हत्या और दूसरी शादी के लिए खौफनाक साजिश रची कि पुलिस भी हैरान रह गई। 6 साल पहले हुई शादी का अंजाम ये होगा किसी ने सोचा भी नहीं था। महिला ने एक प्रेमी से पति की हत्या करवा दी ताकि दूसरे से शादी कर सके।

9 महीने पहले बदली कहानी

9 महीने पहले बदली कहानी

घटना हरियाणा के जाखल की है। आशा नाम की महिला की शादी मोहन से करीब 6 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हुए। मोहन की शराब की लत की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। करीब 9 महीने पहले विक्की नाम का एक युवक उनके घर पेंट करने आया। दोनों के बीच उसी दौरान अवैध संबंध बने। बाद में आशा को पता चला कि विक्की पहले से शादीशुदा है तो वह उससे दूर होने लगी।

एक महीने पहले जीवन में आया दूसरा प्रेमी

एक महीने पहले जीवन में आया दूसरा प्रेमी

करीब एक महीने पहले आशा की मुलाकात हिसार में रहने वाले सुरेंद्र से हुई। सुरेंद्र की शादी नहीं हुई थी और आशा उस पर फिदा थी। वह अक्सर दवा लेने के बहाने हिसार जाती थी। आशा ने सुरेंद्र से शादी करने की प्लानिंग की। इस प्लानिंग में आशा का पति मोहन और पहला प्रेमी विक्की दोनों बाधा थे। आशा ने सुरेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

कैसे रची हत्या की साजिश?

कैसे रची हत्या की साजिश?

आशा ने सुरेंद्र को विक्की के बारे में बताया। उसने प्लान बनाया कि विक्की को झांसा देकर वह उसके हाथों मोहन की हत्या करवा देगी। विक्की इस केस में जेल चला जाएगा और वह आराम से सुरेंद्र से शादी कर लेगी। प्लान के मुताबिक आशा ने 29 नवंबर की रात मोहन पर तब हमला किया जब वह शराब पीकर घर लौटा। आशा ने उसके सिर पर बेलन से वार किया जिससे वह गिर पड़ा। हालांकि तब वह मरा नहीं था। थोड़ी देर बाद घर पहुंचे विक्की ने जहर की गोली मोहन को जबरन खिला दी। हालांकि इसके बाद भी उसकी मौत नहीं हुई तो दोनों उसे उठाकर श्मसान ले गए और ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने लाश को छुपा दिया और भाग निकले।

फोन मे मिलीं आपत्तिजनक तस्वीरें

फोन मे मिलीं आपत्तिजनक तस्वीरें

अगले दिन मोहन की लाश झाड़ियों के पीछे मिली तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो आशा पर संदेह हुआ। पुलिस को आशा के मोबाइल में सुरेंद्र के साथ की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिलीं। इससे पुलिस का शक गहरा हुआ और सख्ती से पूछताछ शुरू की। आखिरकार आशा ने कबूल किया कि उसने विक्की के साथ मिलकर मोहन की हत्या की है ताकि सुरेंद्र से शादी कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+