हरियाणा में सियासी भूचाल, CM ने पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा, कौन हैं संजय भाटिया ले सकते हैं खट्टर की जगह
Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार, 12 मर्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। खबरों के मुताबिक नायब सैनी या संजय भाटिया उनकी जगह ले सकते हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन टूट गया है। खट्टर-कैबिनेट आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में खट्टर को टिकट दिए जा सकता है।
यह भी देखें: Haryana Crisis: हरियाणा CM खट्टर ने दिया इस्तीफा, अब वहां किसकी सरकार?

चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और पूरी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा। अब दोपहर एक बजे के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोकसभा में ज्यादा सीटों की डिमांड के साथ-साथ सेंट्रल मिनिस्ट्री की भी मांग कर रहे थे। इसे लेकर कल उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत की थी। लेकिन, बात बन नहीं सकी और दुष्यंत चौटाला पहली बार बिना मीडिया से बात किए हुए बाहर निकल गए थे। उसके बाद से ही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि हरियाणा में कुछ बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है।
यह भी देखें: हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
उधर गठबंधन टूटने के बाद भी हरियाणा में भाजपा के बड़े ही आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए नजर आ रही है। सूबे के अंदर भाजपा के पास विधायकों की संख्या 41 है। ऐसे में हलोपा के 1 विधायक और निर्दलीय छे विधायकों का समर्थन लेकर भाजपा राज्यपाल के पास खुद की सरकार बनाने की बहुमत पेश कर सकती है।
हालांकि चर्चा यह है कि इस बार भाजपा अलग कमान के तरफ से सीएम पद पर किसी और को बैठाया जा सकता है क्योंकि मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाई जाने की भी बात कही जा रही है। ऐसा होता है तो फिर यहां सीएम का नया चेहरा देखने को मिल सकता है जिसके लिए संजय भाटिया का नाम चर्चा में है। इस बात पर यदि मुहर नहीं लगती है तो फिर आज ही मनोहर लाल खट्टर वापस से सीएम पद की शपथ लेंगे और उनके कैबिनेट में बतौर उपमुख्यमंत्री संजय भाटिया काम करते हुए नजर आ सकते हैं।
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सीट शेयरिंग को लेकर BJP-JJP में फंसा पेंच, अब क्या करेंगे दुष्यंत चौटाला?
कौन हैं संजय भाटिया?
संजय भाटिया हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं। वह वर्तमान में 2019 के लोकसभा चुनावों में हरियाणा के करनाल निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित संसद सदस्य और भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के राज्य महासचिव और हरियाणा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं। संजय भाटिया ने 1988 में आई.बी.कॉलेज, पानीपत जो कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड है, से बी.कॉम किया है।
संजय भाटिया नेट वर्थ
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान जारी आकड़ों के मुताबिक संजय भाटिया के पास कुल 27 लाख की संपत्ति है, जिसमें 5 लाख की देनदारियां शामिल हैं। उनके नाम पर किसी तरह की कोई अचल संपत्ति नहीं है। साथ ही उनका दामन बिल्कुल साफ है, उनपर कोई क्रिमिनल केस नहीं है।
यह भी देखें: कौन हैं नायब सिंह सैनी, जो बन सकते हरियाणा के नए CM? जानें कितनी है संपत्ति और कितने पढ़े लिखे हैं?












Click it and Unblock the Notifications