कौन हैं नायब सिंह सैनी, जो बने हरियाणा के नए CM, जानें कितनी है संपत्ति और कितने पढ़े लिखे हैं?
Haryana CM Nayab Singh Saini: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले नायब सिंह सैनी इसी साल मार्च 2024 में हरियाणा के सीएम बनाए गए थे। मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद उनको हरियाणा के मुख्यमंत्री पद सौंपा गया था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। भाजपा ने हरियाणा की 90 सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस 37 सीटें जीती है।

Who is Nayab Singh Saini: कौन हैं नायब सिंह सैनी?
- नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरियाणा के दिग्गज नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। नायब सिंह सैनी वर्तमान में लाडवा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
- नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा ने उन्हें 27 अक्टूबर 2023 को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
- नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिजापुर माजरा में हुआ था।
- नायब सिंह सैनी ने मुजफ्फरपुर में बी.आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। वहीं च. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से उन्होंने एलएलबी की डिग्री ली है।
Nayab Singh Saini Political career: नायब सिंह सैनी राजनीतिक सफर
- भाजपा से पहले नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे। इसी के जरिए उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई थी। इसके कुछ वक्त बाद नायब सिंह सैनी भाजपा में शामिल हो गए थे।
- नायब सिंह सैनी को 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष बनाया गया था। 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बनाया गया था।
- नायब सिंह सैनी 2012 में बीजेपी अंबाला से जिलाध्य बने थे। 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बने।
- नायब सिंह सैनी 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे थे। लोकसभा चुनाव-2019 में कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़े और सांसद बनाए गए। इसके बाद अक्टूबर 2023 में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
Nayab Singh Saini Net Worth: नायब सिंह सैनी की संपत्ति
- नायब सिंह सैनी की संपत्ति 3 करोड़ रुपये की है। इनके ऊपर 57 लाख की देनदारिया है।
- नायब सिंह सैनी के पास 4 लाख कैश और अलग-अलग बैंकों में 24 लाख रुपये जमा है।












Click it and Unblock the Notifications