लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सीट शेयरिंग को लेकर BJP-JJP में फंसा पेंच, अब क्या करेंगे दुष्यंत चौटाला?
Haryana BJP JJP Lok sabha election seat: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंस रहा है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा, जेजेपी को सिर्फ एक सीट देना चाहती थी, जिसपर ये पूरा मामला फंसा हुआ है।
जेजेपी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला आज दोपहर 12 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक रियाणा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है।

मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा तो कौन होगा हरियाणा का CM?
सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि नायब सैनी या संजय भाटिया हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल सकते हैं।
ये हलचल ऐसे वक्त में आई है, जब कहा जा रहा है कि जेजेपी और भाजपा का गठबंधन हरियाणा में सीट शेयरिंग को लेकर टूट सकती है।
मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला दोनों करने वाले हैं बड़ी बैठक
सूत्रों ने बताया कि मनोहर लाल खट्टर ने आज सुबह 11:30 बजे अपने आवास पर भाजपा और सरकार समर्थित निर्दलीय विधायकों की बैठक बुलाई है, जहां पार्टी स्वतंत्र विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने के फॉर्मूले पर रणनीति को फाइनल रूप दे सकती है।
जेजेपी के दुष्यंत चौटाला ने भी सुबह करीब 10:30 बजे दिल्ली में पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में चौटाला कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं क्योंकि बीजेपी उन्हें सीटें देने के लिए तैयार नहीं है।
जेजेपी कथित तौर पर हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है। हिसार से मौजूदा सांसद बृजेंद्र सिंह रविवार को बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications