हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने मुख्‍यमंत्री पद से दिया इस्‍तीफा, क्‍या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

Lok sabha election: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है।हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया है। मनोहर लाल खटृर के साथ उनके मंत्रीमंडल के मंत्रियों ने भी राज्‍यपाल को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है।

haryana cm

सूत्रों के अनुसार भाजपा करनाल से मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी कर रही है। वहीं नए मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में नायब सैनी, संजय भाटिया और अनिल बिज का नाम सबसे आगे चल रहा है।

बता दें हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन सरकार है। मनोहर भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सा‍मूहिक इस्‍तीफा के माना जा रहा है अब नए सीएम के साथ नए सिरे से हरियाणा में मंत्रीमंडल का गठन किया जाएगा और भाजपा हरियाणा में किसी गैर जाट को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी सौंप सकती है।

दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट सकता है और नए मंत्रिमंडल में उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला की जेजेपी शामिल नहीं होगी।

बता दें लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं सीएम खट्टर का इस्‍तीफे को हरियाणा में बदले सियासी घटनाक्रम को लेकर भी लगाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के साथ भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भी सियासी बिसात बिछाना शुरू कर चुकी है।

वहीं लोकसभा चुनाव में हरियाणा और जेजीपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई है। सोमवार को पहले उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला ने सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद चौटाला मंगलवार को दिल्‍ली में सीट शेयरिंग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। जेजीपी हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर अपने उम्‍मीदवार उतारना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+