Haryana Crisis News: खट्टर गए, सैनी आए, JJP का हो गया पत्ता गोल, अब हरियाणा में किसकी सरकार?
Haryana Political Crisis: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आज हरियाणा में बड़ा सियासी फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद नायब सैनी को सीएम की कुर्सी सौंपी गई।

बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट चुका है। कहा जा रहा है कि लोकसभा 2024 के सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन टूटा और भाजपा ने बहुत सोच- समझकर ये कदम उठाया है। JJP लोकसभा चुनाव में दो सीटें मांग रही थी लेकिन भाजपा इसके लिए राजी नहीं थी और इसी वजह से ये गठबंधन टूटा।
अब जननायक जनता पार्टी और भाजपा का गठबंधन के टूटने के वहां कैसे सरकार चलेगी, ये एक बड़ा प्रश्न है लेकिन भाजपा को इसका डर नहीं है क्योंकि उन्हें निर्दलीय विधायकों का सपोर्ट है इसलिए अब JJP के दस विधायक उनके साथ रहें या जाएं, इसका फर्क उसे नहीं पड़ने वाला है। निर्दलीय विधायकों ने मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी और अपना समर्थन दे दिया था और इसके बाद ही खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दिया और नायाब सैनी को सीएम बनाने का फैसला विधानमंडल की बैठक में लिया गया।
आइए एक बार विस्तार से जानते हैं हरियाणा विधानसभा का गणित क्या है?
- हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं
- जिनमें से 41 बीजेपी के पास हैं।
- 30 सीटें कांग्रेस के पास।
- 10 सीटें जेजेपी के पास
- एक हरियाणा लोकहित पार्टी और
- निर्दलीय 7
- 1 इंडियन नेशनल लोकदल
हरियाणा में सरकार बनाने का मैजिक नंबर 46 है और 7 निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिलने के बाद भाजपा के पास 48 विधायक हो गए हैं।
नायब सैनी ने सबको धन्यवाद कहा
सीएम चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपवनी पोस्ट में लिखा है कि 'सर्व सम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,गृह मंत्री श्री @AmitShah जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी @BJP4Haryana प्रदेश प्रभारी श्री @BjpBiplab जी पूर्व मुख्यमंत्री @mlkhattar जी सभी विधायकगण और आजाद विधायकों का आभार।'
सर्व सम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,गृह मंत्री श्री @AmitShah जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी @BJP4Haryana प्रदेश प्रभारी श्री @BjpBiplab जी पूर्व मुख्यमंत्री @mlkhattar जी सभी विधायकगण और आजाद विधायकों का आभार। pic.twitter.com/7An2AmTxzH
— Nayab Saini (मोदी का परिवार) (@NayabSainiBJP) March 12, 2024












Click it and Unblock the Notifications