Shatrujeet Kapoor IPS: कौन हैं शत्रुजीत कपूर, जो बन सकते हैं हरियाणा के नए डीजीपी

Shatrujeet Kapoor IPS: हरियाणा के नए डीजीपी के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जिन तीन नामों पर अपनी मंजूरी दी है, उनमें आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर का नाम भी शामिल है और इस पद की रेस में उन्हें सबसे आगे माना जा रहा है।

आपको बता दें कि हरियाणा के वर्तमान डीजीपी पीके अग्रवाल 15 अगस्त को रिटायर होने जा रहे हैं। जिन तीन नामों पर संघ लोक सेवा आयोग ने मुहर लगाई है, उनमें शत्रुजीत कपूर, मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि शत्रुजीत कपूर कौन हैं।

shatrujeet kapoor

सूत्रों का कहना है कि शत्रुजीत कपूर नए डीजीपी के तौर पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की पहली पसंद हैं। हरियाणा कैडर से 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर इस समय एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी के पद पर तैनात हैं। हरियाणा पुलिस में उनकी इमेज एक तेजतर्रार और सख्त अफसर की है। और, शायद यही वजह है, जिसके लिए उन्हें नए डीजीपी के तौर पर सबसे आगे माना जा रहा है। हरियाणा के जींद से आने वाले शत्रुजीत कपूर का ट्रैक रिकॉर्ड भी उनके चयन में अहम भूमिका निभा सकता है। बिजली वितरण निगम में अहम पदों पर रहने के दौरान किए गए उनके कामों की तारीफ आज भी होती है।

यूपीएससी की एंपैनलमेंट कमेटी को भेजे गए थे 9 नाम
गौरतलब है कि हरियाणा के नए डीजीपी को लेकर गुरुवार को दिल्ली में यूपीएससी की एंपैनलमेंट कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल और डीजीपी पीके अग्रवाल भी मौजूद थे। प्रदेश के नए डीजीपी का नाम शॉर्टलिस्ट करने के लिए हरियाणा सरकार ने करीब एक महीने पहले कमेटी को 9 आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे थे, जिनमें से तीन नामों पर गुरुवार को मुहर लगा दी गई। अब इन तीन अफसरों में से ही हरियाणा का नया डीजीपी चुना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+