Branded Fouji: कौन हैं ब्रांडेड फौजी? जिन्होंने सुनिधि चौहान के कॉन्सर्ट में मचा दिया तहलका, देसी रैप गाकर छाए

Branded Fouji: सोशल मीडिया पर अपने देसी रैप से धमाका मचाने वाले 'ब्रांडेड फौजी' के एक नए वीडियो ने उस वक्त तहलका मचा दिया, जब उन्होंने एक लाइव कॉन्सर्ट में एक जबरदस्त सरप्राइज देते हुए सिंगर सुनिधि चौहान के साथ स्टेज शेयर किया। जयपुर में हुए इस कॉन्सर्ट की वीडियो खुद सिंगर सुनिधि चौहान ने शेयर की, जो देखते ही देखते महावायरल हो गया।

स्टेज पर सुनिधि चौहान की सिग्नेचर एनर्जी के बीच इंस्टाग्राम सेंसेशन 'ब्रांडेड फौजी' ने स्टेज पर आकर ऐसा समा बांधा कि पूरा माहौल झूम उठा। दरअसल, जब सुनिधि चौहान अपने सुपरहिट ट्रैक परफॉर्म कर रही थीं, तभी अचानक ब्रांडेड फौजी स्टेज पर आ गए।

Branded Fouji

Branded Fouji का सोशल मीडिया पर जलवा

जयपुर में हुए इस अनोखे कॉलैबरेशन को देखकर फैंस हैरान रह गए, लेकिन चंद सेकंड में ही पूरा ऑडिटोरियम उनके देसी रैप बीट्स पर थिरकने लगा।

ब्रांडेड फौजी, जो सोशल मीडिया पर अपने धांसू रैप स्टाइल के लिए मशहूर हैं, उन्होंने सुनिधि चौहान के गाने 'ए हिप हॉपर' पर लाइव परफॉर्म किया। उनका एनर्जेटिक अंदाज और देसी स्टाइल देख कर दर्शकों का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया। ऐसे में जानिए कौन हैं 'ब्रांडेड फौजी'? जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं।

Who is Branded Fouji: कौन हैं 'ब्रांडेड फौजी' और क्यों हैं चर्चा में?

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से आने वाले ब्रांडेड फौजी बारवां गांव के रहते हैं। रैपर के दो भाई और तीन बहन है। सबकी शादी हो चुकी है। ब्रांडेड फौजी को रैप लिखने का शौक थी, लेकिन उसकी वो वीडियो अपलोड नहीं करते थे, लेकिन जीवन में आई एक समस्या के बाद उन्होंंने रैप बनाकर वीडियो डालना शुरू किया।

Branded Fouji: सोशल मीडिया सेंसेशन हैं 'ब्रांडेड फौजी'

इंस्टाग्राम पर 'ब्रांडेड फौजी' के 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अपने देसी रैप के लिए जाने जाते हैं, जिनमें हरियाणवी और पंजाबी मिक्स फ्लेवर होता है। 'वशीकरण' नाम का रैप सॉन्ग हाल ही में वायरल हुआ, जिसे अब तक 40 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मुनव्वर फारूकी, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत जैसे सितारे भी इनके पोस्ट पर रिएक्ट कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+