'जामिया शूटर' ने बच्चों पर तानी बंदूक, SUV पर सवार होकर मेवाती इलाके में फैलाया डर, VIDEO
मेवात(हरियाणा)। जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के पास 2020 में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान तमंचे से गोलियां चलाने वाले युवक गोपाल ने फिर हद पार कर दी। वह एक एसयूवी कार में सवार होकर, हरियाणा के मेवात में मुस्लिम इलाके से होकर गुजरा और बच्चों को बंदूक से डराया। उसका वीडियो भी शेयर किया, और खुद को हिंदू संगठन के 'लड़ाके' के तौर पर दिखाने की कोशिश की। 2 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मुस्लिम इलाके में बच्चों को बंदूक की नाल दिखाकर डराया जा रहा है। इस दौरान युवक कार में बैठकर घूमा और देहाती गाने भी बजाता रहा। उसके वीडियो को उसके समर्थन वाले सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रचारित भी किया जा रहा है। ऐसा कर कानून-व्यवस्था की धज्जी उड़ाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि, अपने खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की आवाजें उठने के बाद से उसने वैमनस्य फैलाने वाली हरकतें और तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उसने सोशल मीडिया पर अपना निजी खाता भी बना लिया है। इंस्टाग्राम पर उसके 13,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
बता दें कि, उक्त युवक का नाम गोपाल है, जो खुद को "रामभक्त गोपाल" कहता है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। वह उत्तर प्रदेश के जेवर का रहने वाला है और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बाद खुद को गोडसे 2.0 कहता है। वह आए रोज भड़काऊ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के लिए बदनाम है। अक्सर उसके निजी अंगरक्षक और हथियार भी दिखाई देते हैं। गोलीबारी की घटना से पहले भी, उसने कट्टरपंथी दक्षिणपंथी नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। उसने हथियारों और संदेशों की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। जिनमें से कुछ पर लिखा-"शाहीन बाग, खेल खत्म" और "मैं आजादी दे रहा हूं"। 2020 में वह जामिया के छात्रों पर हमला करने से कुछ ही क्षण पहले, वह फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था।
अब उसने मेवात में जो वीडियो शूट किया, उस वीडियो पर हिंदी में "गौ रक्षा दल, मेवात रोड, हरियाणा" लिखा नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट से यह भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद एक और विवाद खड़ा होने के आसार हैं। यहां आप देख सकते हैं वीडियो में एक कार जो गलियों से गुजर रही है। और, युवक खिड़की से बाहर की ओर इशारा करते हुए बंदूक की बैरल को बच्चों को धमकाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है, उसे देखकर बच्चे या तो भाग जाते हैं या दूर हो जाते हैं। कुछ तो देखते ही दरवाजे बंद कर देते हैं। इस दौरान कार कभी-कभी रुक भी जाती है।
हरियाणा की एक अदालत ने गोपाल को जमानत दी थी, क्योंकि वह जेल में था, और पिछले साल उसे पटौदी में एक ' महापंचायत ' के दौरान मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सांप्रदायिक भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह आए रोज हरियाणा में विभिन्न 'हिंदू महापंचायतों' में विवादास्पद सांप्रदायिक टिप्पणी करता है। पिछले साल उसने हरियाणा के पटौदी में 'महापंचायत' में भारी भीड़ का नेतृत्व करने के लिए सुर्खियां बटोरी थीं, जहां कथित तौर पर घृणित और सांप्रदायिक नारे लगाए गए।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications