Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vinesh Phogat Result: क्‍या जुलाना में विनेश फोगाट भारी मतों से जीत रहीं चुनाव? सबूत के Video हो रहे वायरल

Vinesh Phogat Julana Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में विनेश फोगाट ने भाजपा उम्‍मीदवार कैप्‍टन योगेश कुमार बैरागी को 6015 मतों से हरा दिया है। जुलाना की नई विधायक बनीं विनेश फोगाट को कुल 65080 मत मिले जबकि भाजपा के योगेश बैरागी 59065 वोट हासिल कर सके।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Result: रेसलर विनेश फोगाट के Julana MLA बनने की पूरी कहानी, जश्‍न में डूबे हरियाणा के 2 गांव

जीत के बाद जुलाना में मीडिया से बातचीत में विनेश फोगाट ने कहा कि 'अब जब मैं यहां आ गई हूं तो यहीं रहूंगी। लोगों ने मुझे अपना प्यार दिया है, मुझे उनके लिए जमीन पर काम करना होगा। दोनों काम एक साथ (राजनीति और कुश्ती) करना संभव नहीं है।'

विनेश फोगाट चुनाव परिणाम

मतगणना से पहले सोशल मीडिया में ऐसे वीडियो वायरल हो हैं, जिनसे अनुमान लगाया जा सकता है कि हरियाणा में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहीं विनेश फोगाट के पक्ष में 5 अकटूबर को जींद जिले की जुलाना सीट पर मतदान हुआ है। हालांकि वास्‍तविक स्थिति का पता चुनाव आयोग की ओर से जारी होने वाले नतीजों से लगेगा।

Vinesh Phogat result viral video

जुलाना चुनाव परिणाम

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 5 अक्‍टूबर को मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। सर्वाधिक 75.36 प्रतिशत वोटिंग सिरसा जिले में हुई है। विनेश फोगाट की सीट जुलाना जींद जिले का विधानसभा क्षेत्र है, जो सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। जुलाना सीट पर 74.66 प्रतिशत वोट डाले गए हैं।
यहां देखें Vote fore Vinesh Phogat wale Video

विनेश फोगाट को वोट देते के वीडियो वायरल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुलाना सीट पर कांग्रेस की विनेश फोगाट को वोट देने वालों ने मतदान केंद्र के अंदर के वीडियो बना लिए, जिनमें वे EVM में विनेश फोगाट के नाम व चुनाव चिह्न के सामने का बटन दबाते नजर आ रहे हैं। मतदान के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की बाढ़ आई हुई है। विनेश के अलावा कांग्रेस समेत अन्‍य पार्टियों के पक्ष में वोटिंग के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

जुलाना सीट पर प्रमुख उम्‍मीदवार

Haryana Julana Chunav News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जींद जिले की जुलाना सीट पर भाजपा के कैप्‍टन योगेश बैरागी (Yoesh Bairagi, BJP Candidate), कांग्रेस की विनेश फोगाट (Vinesh Phogat, Congress Candidate) और आम आदमी पार्टी की कविता दलाल (Kavita Dalal, AAP Candidate) आदि प्रमुख उम्‍मीदवार हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+