हिसार में आज से शुरू हुआ 'हरियाणा कृषि विकास मेला', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया शुभारंभ

Haryana Krishi Vikas Mela: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आज (08 अक्टूबर) से तीन दिवसीय 'हरियाणा कृषि विकास मेला' का शुरू हो गया। मेले का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने शुभारंभ किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ ने हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हरियाणा कृषि विकास मेले का दौरा किया। साथ ही, कृषि विकास मेले में पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाथ आजमाए। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने प्रदेश भर से आए किसानों व कृषि-प्रेमियों को संबोधित किया।

Jagdeep Dhankhar

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, मेरे सामने कौन है? मेरा सामने अन्नदाता है! मेरे सामने वह हैं, जो पूजनीय हैं, भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं! मेले में मैंने जो कुछ देखा वो बदलते हुए भारत की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि आज से 13 साल पहले भारत उन पांच देशों में था जिसकी चिंता सब किया करते थे कि इसका क्या होगा।

Recommended Video

    हिसार में आज से शुरू हुआ 'हरियाणा कृषि विकास मेला', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया शुभारंभ

    लेकिन, आप किसानों की बदौलत आज हिंदुस्तान दुनिया की पांचवी महाशक्ति है। उपराष्ट्रपति ने आगे बोलते हुए कहा कि मैं पता लगाऊंगा कि हरियाणा के दूध में, दही में, घी में...ऐसी के बात सै, कि वो कर बैठो जो दुनिया में कोई ना कर पावै! इस दौरान उन्होंने कहा कि आप बदलाव का केंद्र बनेंगे,आप बदलाव को आगे बढ़ाएंगे!

    2047 में भारत जब आजादी का जश्न मना रहा होगा, तब वह विश्व में नंबर एक होगा। उन्होंने कहा कि आज किसान क्या देख रहा है? बड़ा भारी बदलाव! आज जब किसान के बेटा-बेटी कृषि उत्पादन के व्यापार में आ जाएंगे, तो गजब हो जायेगा। बहुत बड़ा बदलवा आएगा। इस दौरान कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा,

    हरियाणा सरकार किसानों के हित में समर्पित है। हर वो काम करने को तैयार है जिससे किसानों की आमदनी बढ़े व इनकी जीवन दशा में सुधार हो। इसीलिए हमने बजट को लगभग पाँच गुणा बढ़ाया है।

    कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने कहा कि बासमती चावल के निर्यात में हरियाणा देश में नं. 1 है साथ ही बटन मशरूम के उत्पादन देश का अग्रणी राज्य है। हरियाणा एकमात्र राज्य है जो एमएसपी पर 14 फसलों का किसानों को लाभ देता है। सरकार किसानों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और करती करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+