हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम को हुआ था लेडी एडवोकेट से प्यार, इश्क के लिए बदला था धर्म लेकिन फिर दिया तीन तलाक
Chand Mohmmad and Fiza Love Story : वैलेंनटाइन वीक 2024 में हम आपको देश की कुछ दिलचस्प प्रेम कहानियों के बारे में बता रहे हैं। सियासी गलियारों की कुछ प्रेमकहानियां जहां दिल को छूती हैं तो वहीं कुछ इश्क के किस्से मन को झकझोर भी देते हैं क्योंकि इन लवस्टोरी का अंत काफी दुखद रहा है।

ऐसा ही एक कहानी थी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे और कुलदीप बिश्नोई के भाई चंद्रमोहन और अनुराधा बाली उर्फ फीजा की, जिसने ना केवल हरियाणा की राजनीति में खलबली मचाई थी बल्कि एक वक्त पर हर न्यूज चैनल की हेडलाइन भी बन गई थी।
आपको बता दें कि अनुराधा बाली उर्फ़ फिजा, हरियाणा की जानी-मानी एडवोकेट थी, बेइंतहा हुस्न की मल्लिका अनुराधा बाली के इश्क में चंद्रमोहन बिश्वोई इस कदर गिरफ्तार हुए थे कि उन्होंने उसके लिए अपना परिवार, राजनीति और यहां तक कि अपना धर्म तक भी बदल दिया था।
दरअसल जब चंद्रमोहन को अनुराधा से प्यार हुआ था तो वो पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे और राज्य में डिप्टी सीएम की पोस्ट पर तैनात थे। दोनों के इश्क की कहानी सामने आने के बाद तो चंद्रमोहन के परिवार में भूचाल आ गया था। लेकिन इश्क तो इश्क होता है और अपने उसी इश्क के कारण वो अपना परिवार, अपनी राजनीति और धर्म सब छोड़ बैठे थे।
दोनों ने इस्लाम अपनाया और चंद्रमोहन-अनुराधा से चांद मोहम्मद-फिजा बन गए। दोनों ने साल 2008 में निकाह कर लिया था। सबको लगा था कि इस प्रेम कहानी का अंत शादी के साथ हो गया और अब ये साथ में काफी खुश रहेंगे और चैन से जीवन बिताएंगे। लेकिन कहानी अभी बड़ा ट्विस्ट आना बाकी था।
चांद मोहम्मद ने फिजा को दिया था तीन तलाक
चंद्रमोहन ने 2009 में अनुराधा बाली यानी फिजा को तीन तलाक दे दिया। उन्होंने तलाक फिजा को एसएमएस के जरिए दिया था। जिसे कि एक बड़ा मुद्दा करोड़ों की मालकिन फिजा ने बनाया।
फिजा ने चांद पर लगाया था बलात्कार, धोखाधड़ी का आरोप
फिजा जिस व्यक्ति पर कल तक जान छिड़क रही थीं उसी पर उन्होंने बलात्कार, धोखाधड़ी जैसे कई संगीन आरोप लगाए और उन पर कई मामले दर्ज करवा दिए।
बिश्नोई समाज ने किया था शुद्धिकरण
इधर चंद्रमोहन की घर वापसी हो चुकी थी। मीडिया में खबर आई थी कि चंद्रमोहन जब घर और धर्म में वापस लौटे तो बिश्नोई समाज ने उनका शुद्धिकरण किया था।
साल 2012 में हुई थी फिजा की संदिग्ध मौत
फिजा का किस्सा कई दिनों तक मीडिया में छाया रहा लेकिन चंद्रमोहन की ओर से फिजा के हर आरोप को गलत बताया गया और फिर अचानक से चंद्रमोहन और अनुराधा की प्रेम कहानी सुर्खियों से गायब हो गई और फिर साल 2012 में एक दिन खबर आई कि फिजा की संदिग्ध मौत हो गई है।
आज भी रहस्य है फिजा की मौत
मीडिया में खबर आई थी कि उनकी बॉडी में एल्कोहल पाया गया था और बताया गया था कि वो काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। आज तक उनकी मौत का सच लोगों को पता नहीं है। इस प्रेम कहानी का अंजाम इतना दुखद होगा ये किसी ने नहीं सोचा था। आज भी लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर फिजा की मौत कैसे हुई? देखते हैं कि आने वाले वक्त में इस रहस्य से पर्दा उठता है भी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications