अरविंद शर्मा के समर्थन में रोहतक पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, राहुल गांधी पर कुछ यूं कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: रोहतक सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा पहुंचे। रोहतक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लिया। सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी परंपरागत सीट को छोड़कर साबित कर दिया है कि उन्होंने अपनी हार मान ली है।

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रोहतक लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा की देवतुल्य जनता एक बार फिर 10 की 10 सीटों पर कमल खिला कर 'अबकी बार 400 पार' के संकल्प सिद्ध करेगी।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

इस दौरान सीएम धामी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बगैर कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस एक परिवार से बाहर नहीं जा पाती। वहीं, इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाने नहीं, बल्कि अपने परिवारों को बचाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का ठगबंधन है।

वहीं, एक तरफ भारतीय जनता पार्टी पूरे देश को परिवार मानकर चलती है, जबकि इंडिया गठबंधन में शामिल दल सिर्फ अपने परिवार को प्रथम मानकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा सीएम धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी परंपरागत सीट को छोड़कर साबित कर चुके हैं कि उन्होंने अपनी हार मान ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+