फरीदाबाद में गरजे उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन को यूं घेरा

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 22 मई को हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचे। यहां सीएम धामी ने फरीदाबाद से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरीदाबाद में आयोजित जनसभा में बोलते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी लोग 25 मई के दिन कृष्णपाल गुर्जर जी को विजयी बनाने के लिए कमल का बटन अवश्य दबाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नए आयाम प्राप्त हुए।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

आज देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ विश्व में पांचवें स्थान पर है। इतना ही नहीं, सीएम धामी ने कहा कि मोदी जी ने गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग के लोगों को अपना परिवार मानकर अपने जीवन का एक-एक क्षण मां भारती की सेवा में समर्पित किया है। देश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं पीएम नरेंद्र मोदी जी की गारंटी हैं।

जबकि, कांग्रेस की योजनाएं केवल और केवल कागजी योजनाएं होती थी। इस दौरान सीएम धामी ने मंच से बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में धर्म की आड़ में जो अतिक्रमण किया जा रहा था उसे हटाने के लिए हमारी सरकार ने अभियान चलाया। आज उत्तराखंड में 5 हजार एकड़ से अधिक जमीन अतिक्रमण से मुक्त हो चुकी है।

वहीं कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में तुष्टिकरण की राजनीति को अपनाया है। देश के पिछड़े एवं वंचित लोगों से उनका अधिकार छीनकर विशेष धर्म के लोगों को हस्तांतरण करने की बात कांग्रेस कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं के लिए एक कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको हमने ठगा नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+