UPSC: ये रहे हरियाणा के 13 होनहार जिन्होंने गाड़े सफलता के झंडे, 8 लड़कियां, 4 अकेले सोनीपत से
चंडीगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के परिणाम आ चुके। आयोग ने इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए 685 चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें 244 सामान्य वर्ग से हैं, जबकि 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग से जुड़े हैं।

यूपीएससी 2021: हरियाणा के 13 होनहार, 8 गर्ल्स
हरियाणा से इस बार 13 होनहारों को सफलता मिली। जिनमें ज्यादातर लड़किया हैं। यूपीएससी के लिए यहां से कुल 8 लड़कियां चुनी गई हैं, जिनमें से 4 तो एक ही जिले सोनीपत से हैं। उनके नाम दहिया, निधि, उत्तम और गरिमा गर्ग हैं। जिनमें प्रतिभा दहिया को 55वां रैंक मिला है। उनकी इस सफलता पर उनके परिजनों और उन्हें चाहने वालों का उत्साह देखा जा सकता है। प्रतिभा दहिया खरखौदा रोड पर आने वाले गांव झरोठ की रहने वाली हैं।
Recommended Video

हरियाणा: 4 चुने हुए कैंडिडेट एक ही शहर के
यूपीएससी के रिजल्ट सरकारी वेबसाइट upsc.gov.in पर देखे जा सकते हैं। upsc.gov.in पर जारी किए गए रिजल्ट में टॉपर्स की पीडीएफ भी दी गई है। हरियाणा से शाश्वत सांगवान की रैंक आगे है, वह पूरे देश के अभ्यर्थियों में 34वीं रैंक हासिल किए हैं। शाश्वत के भाई ने बताया कि, इससे पहले भी वे यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुके थे, लेकिन तब उनका रैंक 320वां रहा था। वह और बेहतर परिणाम चाहते थे, इसलिए फिर से कोशिश की। अब उनकी सफलता पर पूरा कुनबा जश्न मना रहा है।

SHASHVAT SANGWAN/शाश्वत सांगवान: 34वां रैंक
शाश्वत सांगवान हरियाणा में चरखी दादरी के पैंतावास खुर्द गांव के रहने वाले हैं। शाश्वत सांगवान के पिता सतीश व मां ललिता एमबीबीएस एमडी डॉक्टर हैं और दिल्ली में क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने कहा कि, उन्हें शाश्वत पर भरोसा था। उसका पढ़ाई में बहुत मन लगता था। और, यही वजह है कि उसने आॅल इंडिया रैंकिंग में 34वां रैंक हासिल किया है।

KANIKA/कनिका राठी: 64वां रैंक
हरियाणा में बहादुरगढ़ की रहने वाली कनिका राठी की 64वीं रैंक आई है। कनिका मूल रूप से गांव खरड़ की रहने वाली है और वर्तमान में परिवार के साथ बहादुरगढ़ के दयानंद नगर में रह रही है। उनकी बहन ने बताया कि, कनिका UPSC में 3 बार नाकाम रही थीं। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और सोमवार को घोषित रिजल्ट में उनका 64वां रैंक आया।

PULKIT/ पुलकित बल्हारा: 65वां रैंक
हरियाणा में रोहतक के पुलकित बल्हारा ने 65वां रैंक हासिल कर जिले के नाम रोशन किया। पुलकित का परिवार रोहतक के सेक्टर में 3 में रहता है और वह मूल रूप से गांव बहुअकबरपुर के रहने वाले हैं। उनकी सफलता पर शहरभर के लोग बधाइयां देने आ रहे हैं।

ISHU AGRAWAL/इशु अग्रवाल: 81वां रैंक
हरियाणा में UPSC में चयनित होने वालों में महेंद्रगढ के नारनौल के कारोता गांव के इशू 81वें रैंक पर रहे हैं। इसी प्रकार हिसार के नारनौंद की सोनिया कटारिया 115वें, झज्जर जिले के गांव सेहलंगा बेटी मुस्कान डागर पहले प्रयास में 471वें रैंक पर आई हैं। इसी प्रकार सोनीपत की ही निधि ने 524वां रैंक हासिल किया है।

GARIMA/गरिमा गर्ग: 220वां रैंक
हरियाणा में सोनीपत के रोहणा गांव की बेटी गरिमा गर्ग ने 220वां रैंक हासिल किया है। गरिमा गर्ग अभी परिवार सहित सोनीपत की गुड़ मंडी में रहती हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, वो गांव के लिए निकल चुकी हैं, जहां सबके बीच उनको बधाइयां दी जाएंगी।

NIDHI (OBC): निधि/524वां रैंक
सोनीपत की ही निधि ने 524वां रैंक हासिल किया है। निधि का परिवार सोनीपत सेक्टर-23 में रहता है। उनके यहां भी खुशियां मनाई जा रही हैं।
UTTAM: उत्तम/121 वां रैंक
हरियाणा के सोनीपत से ही उत्तम ने यूपीएससी क्लियर कर लिया। उत्तम ने यूपीएससी में 121वां रैंक हासिल किया है।

ANUP GARG/अनूप गर्ग: 269वां रैंक
हरियाणा में महेंद्रगढ़ के सतनाली में डिगरोता के सुशील कुमार गर्ग के पुत्र अनूप गर्ग ने यूपीएससी परीक्षा में 269वीं रैंक हासिल की। उन्होंने कहा कि मन में ठान लो तो कोई काम असंभव नहीं होता। यही मेरा सक्सेस मंत्र है। अनूप बोले, मैं स्वयं 4 बार इंटरव्यू तक पहुंचा था, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बावजूद हार नहीं मानी और तैयारी में जुटा रहा। आखिरकार सफलता हासिल कर ली।

USHA YADAV/ऊषा यादव: 345वां रैंक
हरियाणा में भांखरी की बेटी ऊषा यादव ने 345वां रैंक हासिल किया है। वह ओबीसी वर्ग से हैं। उन्होंने 8 साल तैयारी की और 6 बार यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा दीं। जिनमें से 4 में वह असफल रहीं। 5वीं बार साक्षात्कार तक पहुंची। और, अंतत: 6वें प्रयास में कामयाब रहीं।

आॅल इंडिया टॉपर-
1- श्रुति शर्मा
2- अंकित अग्रवाल
3- गामिनी सिंगल
4- ऐश्वर्या वर्मा
5- उत्कर्ष द्विवेदी
6- यक्ष चौधरी
7- सम्यक सा जैनी
8- इशिता राठी
9- प्रीतम कुमार
10- हरकीरत सिंह रंधावा












Click it and Unblock the Notifications