हरियाणा में होडल के हिमांशु की UPSC में 4th रैंक, घर लौटे तो ढोल-नगाड़ों से वेलकम हुआ
पलवल। हरियाणा में पलवल जिला स्थित होडल के रहने वाले हिमांशु जैन ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सर्विस परीक्षा-2019 के रिजल्ट में चौथी रैंक हासिल कर कमाल कर दिया। आज जब हिमांशु अपने घर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। परिवार के लोग खुशी से झूमने लगे। मिठाईयों के वितरण के साथ फूल-मालाएं पहनाते हुए हिमांशु को एक खुली जीप में घुमाया गया।

होडल के हिमांश की चौथी रैंक आई
संवाददाता ने बताया कि, होडल हिमांशु का पैतृक शहर है। यहां बस स्टैण्ड से बाजार और फिर उनके घर तक लोगों ने जश्न मनाया। यह सब इसलिए था, क्योंकि सिविल सेवा में हिमांशु ने होडल के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया। इस मौके पर हिमांशु ने कहा कि, आज जितनी ख़ुशी मुझे मिली है, पहले कभी नहीं मिली।'
Recommended Video

दादा ने कहा- 20 साल पोते को दूर रखा
हिमांशु के दादा डिप्टी जैन ने कहा, 'राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी व प्रतिष्ठित परीक्षा में पोते को चौथी रैंक मिलने पर बहुत उत्साहित हूं। मेरा सपना था की मेरे पोते आईएएस बनें। इसीलिए मैंने इसे अपने से दूर पढ़ाई के लिए दिल्ली भेज दिया था। करीब 20 साल अपने पोतों से दूर रहने की तपस्या का फल आज मुझे मिला है। मेरे पोते ने मेरा ही नहीं अपने शहर का भी नाम रोशन कर दिया है।'

नौवीं से बीए तक दिल्ली में पढ़ाई
हिमांशु बोले, 'आठवीं तक की पढ़ाई होडल में ही हुई थी। उसके बाद नौवीं से बीए तक मैं दिल्ली में पढ़ा। मैं चाहता था कि दादाजी का सपना पूरा हो। अब वह टाइम आया है। मैं शहर के लड़कों के लिए कहना चाहता हूं कि, खूब मेहनत करें।'

कुल 829 कैंडिडेट्स ने पास की परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग के इस साल घोषित हुए परीक्षा परिणामों में देशभर से कुल 829 कैंडिडेट्स का सिविल सर्विस के लिए चयन हुआ। जिनमें हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले प्रदीप सिंह ने यूपीएससी में आॅल इंडिया टॉप किया। यहां क्लिक करके आप सभी 829 कैंडिडेट्स को देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications