Haryana Chunav News: हरियाणा के लोहारू में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, कहा-'राहुल गांधी झूठ बोलने की मशीन'
Haryana Assembly Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर हैं। भिवानी के लोहारू में एक रैली के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें झूठ बोलने की मशीन कहा है। अमित शाह ने राहुल गांधी पर विदेश में ओबीसी आरक्षण खत्म करने की चर्चा करने का आरोप लगाया। उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहे अंदरूनी कलह पर बात करते हुए कहा कि चार नेता मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ में हैं।
लोहारू पहुंचने पर अमित शाह का स्वागत सीएम नायब सैनी और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने उनका स्वागत किया। रैली में भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा और कुलदीप बिश्नोई भी मौजूद रहे। इसके बाद शाह फरीदाबाद के सेक्टर 12 में एक और रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह ने अपने भाषण में अग्निवीरों को लेकर भी जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस पर उनके बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। शाह ने आश्वासन दिया कि अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और उनके लिए रोजगार के अवसरों की गारंटी होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी नीति के तहत कोई भी अग्निवीर बेरोजगार नहीं रहेगा।
अमित शाह ने कहा कि मैं छोटी काशी में आया हूं। तब मैं बताना चाहता हूं कि हरियाणा देखने में तो छोटा सा प्रदेश है। दिल्ली के नजदीक है। लेकिन पूरा देश हरियाणा को तीन बातों के लिए याद करता है। सबसे पहले मैं मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। क्योंकि आजादी के बाद जितने भी मोर्चे पर जवान गए। सबसे ज्यादा जवान वीर भूमि हरियाणा के हैं। जब देश में खाद्यान्न का आयात करना पड़ता था। जब देश को जरूरत पड़ी तब खाद्यान्न भरने का काम भी हरियाणा के किसानों ने किया। ओलंपिक हो या पैरा ओलंपिक हो जब भारत का नाम तालिका में आता है तो हरियाणा सबसे ऊपर होता है। हरियाणा ने धाकड़ जवान दिए। धाकड़ खिलाड़ी दिए। धरती की गोद से देश की भूख को मिटाने के लिए अनाज पैदा करने वाला किसान भी हरियाणा ने दिया है। मोदी जी ने 10 साल में इन तीनों क्षेत्र के अंदर हरियाणा के किस के लिए खिलाड़ियों के लिए जवानों के लिए विकास का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में चुनाव चल रहा है। राहुल गांधी वहां गए उमर अब्दुल्ला के साथ समाधान किया। इनका एजेंडा है कि सारे आतंकवादियों को हम चुनाव के बाद छोड़ देंगे। पाकिस्तान के साथ वार्ता करेंगे। आतंकवाद की प्रतिबंधित संस्थानों पर से प्रतिबंध हटाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि सुन लो राहुल बाबा ऊपर नरेंद्र मोदी बैठे हैं। वहां आपकी सरकार नहीं है। जब तक भाजपा की सरकार है। कश्मीर पर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है।
जनसभा को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी संबोधित किया। इसके बाद फरीदाबाद में होने वाली रैली में अमित शाह के साथ कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इस रैली में राज्य चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मौजूद रहेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भाजपा प्रत्याशी भी उनके साथ शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications