हरियाणा के स्कूल में टीचर ने छात्रों को जूते से पीटा, Video वायरल
नई दिल्ली। हरियाणा के स्कूलों में जिस तरह से छात्रों के साथ मार-पीटा के मामले सामने आ रहे हैं उसे देखकर स्कूल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हरियाणा के गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की हत्या के बाद अब यहां के एक स्कूल में छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में टीचर द्वारा बच्चों की जूते से पिटाई का मामला सामने आया है।

टीचर ने दोनों छात्रों को जूते से पीटा। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में टीशर्ट पहने एक शिक्षक बच्चे को जूते से पीटता नजर आ रहा है। वहीं दूसरे बच्चे को थप्पड़ मार रहा है। शिक्षक को इस तरह से बच्चों को पीटता देख वहां मौजूद छात्रों ने इसका वीडियो बना लिया।
स्कूल के मुताबिक दो बच्चों की आपस में लड़ाई हो रही थी। जिसकी वजह से वहां मौजूद टीचर ने जूता निकालकर एक बच्चे को पीटा, फिर दूसरे को थप्पड़ मारकर दोनों को अलग करने की कोशिश की। स्कूल की प्रिंसिपल ने भी कहा कि शिक्षक ने अपनी गलती मान ली है और अभिभावकों से माफी मांगी है। वहीं छात्रों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications