नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा बढ़ रहा है: कमलेश ढांडा

Haryana News: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बडी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता-जर्नादन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में जीत के सिलसिले को बरकरार रखा और राजस्थान व छत्तीसगढ को कांग्रेस को धूल चटाते हुए सत्ता हासिल की है।

haryana news

आज यहां विधानसभा चुनावों के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साढ़े 9 साल के दौरान किसान हित, महिला हित, युवा हित से लेकर अंत्योदय भावना के आधार पर गरीब, वंचित व जरूरतमंद के उत्थान की दिशा में काम किया है। उनकी योजनाओं का जन-जन तक पहुंच रहा लाभ और भविष्य की योजनाओं को लेकर उनके द्वारा गारंटी दिए जाने पर मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ के करोड़ों मतदाताओं ने भरोसा जताया और भाजपा की भव्य जीत का आधार बने।

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में यह जीत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने तीनों राज्य में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को श्रेय दिया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव 2023 में कितने मतदाता देंगे वोट? जानिए आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+