हरियाणा: झज्जर में डिवाइडर पर चढ़कर ट्रक ने महिला किसानों को कुचला, 3 की मौत, ड्राइवर फरार

झज्जर, 28 अक्टूबर, 2021: हरियाणा के झज्जर जिले में एक ट्रक द्वारा किसान आंदोलनकारियों को कुचल दिया गया। इस हादसे में 3 महिलाओं की जान चली गई, वहीं 3 अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कहा कि, हादसे के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर किसानों का जमावड़ा लग रहा है। बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं को ट्रक ने कुचला वे किसान आंदोलन में शामिल थींं और सभी पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली थीं।

Recommended Video

    Haryana में भीषण Road Accident, Truck ने 3 महिला किसान प्रदर्शनकारियों को रौंदा | वनइंडिया हिंदी
    truck crushed women farmers in Haryanas Jhajjar, 3 lost lives

    घटना झज्जर में बहादुरगढ़ बाइपास फ्लाईओवर के नीचे हुई है..जहां रोड पर एक रफ्तार ट्रक आंदोलनकारियों को कुचलते हुए निकला। वहां कई महिला किसान डिवाइडर पर बैठी हुई थींं। उसी दौरान ट्रक की चपेट में आईं।

    दो बुजुर्गों ने बताया कि, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वहां से भाग निकला। ट्रक को आंदोलनकारियों ने घेर लिया। आंदोलनकारियों ने देखा कि ट्रक में डस्ट भरा था। वहीं, ट्रक की चपेट में आईं महिलाओं के बारे में बताया गया कि, वे किसान-रोटेशन के तहत वापस घर जा रही थींं। उन्हें ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन जाना था। उसी दौरान ट्रक तेज स्पीड से आया और टक्कर मार दी। हालांकि, कुछ दूरी पर ट्रक रुका और ड्राइवर निकलकर वहां से भाग गया। सूचना पुलिस को मिली तो कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

    अभी पुलिस की ओर से बताया गया है कि, जान गंवाने वाली महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाए गए हैं। उधर, घायल महिलाओं को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि, आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी गिरफ्तार नहीं किया गया।

    मृतकाओं की पहचान हुई
    पुलिस ने गुरुवार सुबह मृतक महिलाओं के बारे में व्यक्तिगत जानकारी दी। बताया गया कि, उक्त घटना में छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) की मौत हुई। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुई महिलाएं मेहर सिंह और गुरमेल (60) हैं। इनमें से एक को बहादुरगढ़ से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि, इन महिलाओं को वापस पंजाब जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचना था। इसके लिए वे फुटपाथ पर बैठकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर उन्हें रौंद दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+