टीएमसी सांसद को चिड़ियाघर भेज दिया जाना चाहिए...मिमिक्री विवाद पर हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने दी सलाह

संसद की सुरक्षा को लेकर विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने जमकर हंगाम काटा जिसके बाद कई सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया। निलंबन के आदेश पर टीएमसी सांसद कल्‍याण बजर्नी ने उपराष्‍ट्रपति की संदन में नकल उतारी। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हंसते हुए वीडियो बनाते नजर आए। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर उनका मजाक बनाए जाने पर भाजपा लगातार विरोध कर रही है। वहीं अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल बिज ने टीएएमसी सांसद की इस हरकत पर बड़ी ही अलग प्रतक्रिया व्‍यक्‍त की है।

Haryana Home Minister Anil Vij

मिमिक्री विवाद पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा "जिस तरह से सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया है, उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए और उन्हें चिड़ियाघर भेज दिया जाना चाहिए..."

वहीं मध्‍यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने इस संबंध में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया है और मांग की है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पूरे देश से माफी मांगे।

याद रहे टीएमसी सांसद द्वारा उप राष्‍ट्रपति धनखड़ की नकल की जा रही थी तब राहुल गांधी हंसते हुए वीडियो बना रहे थे। राहुल गांधी की इस हरकत पर भाजपा खासी नाराज है। मध्‍य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दिग्गज नेताओं के साथ राहुल गांधी का पु‍तला फूंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+