हरियाणा न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

पानीपत: मकान में कीड़े दिख रहे थे, फर्श तोड़ा तो 3 फीट नीचे इंसानों के 3 कंकाल निकले

Google Oneindia News

पानीपत। हरियाणा में पानीपत जिले के शिव नगर इलाके में एक घर में तीन मानव कंकाल मिले हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि, यह मकान 5 साल पुराना है। यहां एक परिवार ढाई साल से रह रहा है। जिनमें महिला सराेज और उनके पति आदेश शामिल हैं। दोनों ने बताया, "मकान के फर्श में बने छोटे छेदों से कीड़े निकलते थे। जिन्हें ठीक करवाने के लिए मकान-मालिक ने रविवार को मरम्मत कार्य शुरू करवाया था। हालांकि, इसी दौरान फर्श टूटा तो करीब तीन फीट नीचे 3 नर कंकाल मिले। तीन इंसानों के कंकाल निकलने पर हम घबरा गए। पर हमें नहीं पता ये किसके हैं और किसने इन्हें मारकर यहां गाड़ा।"

Three human skeletons in a house in Panipat at haryana

डीएसपी सतीश वत्स ने इस पूरे मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, "कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान कंकाल घर से मिले थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच चल रही है।" पता चला है कि, इस मकान में सराेज और आदेश से पहले भी 2 किराएदार यहां रह चुके थे। यह मकान पानीपत के वार्ड-6 स्थित शिवनगर में है।

हरियाणा: सैनिक स्कूल में 83 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले, विश्वविद्यालय के शिक्षक भी चपेट में आएहरियाणा: सैनिक स्कूल में 83 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले, विश्वविद्यालय के शिक्षक भी चपेट में आए

Three human skeletons in a house in Panipat at haryana

मकान के अंदर मिले 3 नर कंकालों में एक कंकाल महिला और 10 से 14 साल के दो बच्चों के होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम के बाद खून के रिश्तों की जांच के लिए तीनों कंकालों का डीएनए टेस्ट होगा। तब स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।

कुश्ती में हारने पर बबीता फोगाट की ममेरी बहन को लगा सदमा, घर के अंदर फंदे पर झूलकर दे दी जानकुश्ती में हारने पर बबीता फोगाट की ममेरी बहन को लगा सदमा, घर के अंदर फंदे पर झूलकर दे दी जान

English summary
Three human skeletons in a house in Panipat at haryana
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X