खाने-कमाने अफ्रीका गए हरियाणा के युवक को आतंकियों ने किया अगवा, परिवार की PM मोदी से गुहार

पानीपत। खाने-कमाने विदेश गए एक भारतीय को आतंकियों ने अगवा कर लिया है। उसकी रिहाई के एवज में अफ्रीकी आतंकी संगठन अल-शबाब ने मोटी रकम मांगी है। अल-शबाब की ओर से कहा गया है कि, एक बिलियन डॉलर दिए जाएं। अगवा किया गया शख्स हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। उसके परिजनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई गई है।

मोजाम्बिक में आतंकियों की गिरफ्त में ​भारतीय

मोजाम्बिक में आतंकियों की गिरफ्त में ​भारतीय

परिजनों द्वारा इससे पहले स्थानीय पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था कि, पानीपत के समालखा निवासी विनोद बेनीवाल से 24 मार्च से संपर्क नहीं हो पा रहा। विनोद अफ्रीकी देश मोजाम्बिक्यू (मोजाम्बिक) के शहर पाल्मा में था। पाल्मा वही शहर है, जहां दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने 24 मार्च 2021 को हमला किया था। उस हमले में कई लोग लापता हुए थे।

नेचुरल गैस प्लांट में ब्रांच मैनेजर था विनोद

नेचुरल गैस प्लांट में ब्रांच मैनेजर था विनोद

समालखा निवासी विनोद बेनीवाल के भाई का कहना है कि, विनोद 2015 में वर्क वीजा पर अफ्रीका गया था। वहां वह नेचुरल गैस प्लांट में ब्रांच मैनेजर था। विनोद के छोटे भाई सतेंद्र बेनीवाल और दोस्त जगमोहन सैनी ने बताया कि, उनका 24 मार्च से ही विनोद से संपर्क टूटा हुआ था। बाद में यह पता चला कि, आतंकी संगठन अल-शबाब ने अगवा कर लिया है। उसे छोड़ने के लिए 1 बिलियन डॉलर की फिरौती मांगी है।

पीएम और विदेश मंत्रालय से गुहार

पीएम और विदेश मंत्रालय से गुहार

भाई सतेंद्र बेनीवाल का कहना है कि, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से विनोद की सकुशल वापसी सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। सतेंद्र ने आशंका जताते हुए कहा कि, आईएस के हमले के बाद से विनोद से संपर्क टूटा, तब से ही वह आतंकियों की गिरफ्त में होगा। अब तक विनोद की वापसी न होने पर परिजन बड़े परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+