हरियाणा में दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से स्कूल खोलेगी राज्य सरकार, बाद में मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार प्रदेश में दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से स्कूल खोलने की योजना पर काम कर रही है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार अलग से विद्यालय खोलेगी। इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें रोजगार अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

manohar lal Khattar

केरल के दौरे पर हैं शिक्षा मंत्री

आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री कंवरपाल इन दिनों केरल के दौरे पर हैं, जहां कि शिक्षा व्यवस्था को देखकर वो काफी प्रभावित हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने केरल के दौरे के दौरान वहां पर दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे स्पेशल शिक्षण संस्थानों में दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के बारे में जाना। टाटा कंपनी के द्वारा केरल में विभिन्न जगहों पर दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल स्कूल चलाए जा रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ाई पूरी होने के बाद दिव्यांग बच्चों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा में दिव्यांग बच्चों की बहुत संख्या है, बहुत से दिव्यांग बच्चे हैं जो अपनी दिव्यांगता की वजह से व घरवालों की मजबूरियों के चलते कई बार अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+