Haryana News: सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चल रही प्रदेश सरकार: मंत्री कंवरपाल

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति और विकास के रास्ते पर अग्रसर है। हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाएं और परियोजनाओं का पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास नीति पर चल कर कार्य कर रही है।

कृषि मंत्री सोमवार को यमुनानगर जिला के जगाधरी में जन समस्याएं सुन रहे थे। यमुनानगर और आस-पास के जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए कृषि मंत्री ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापक जनहित के कार्यों के लिए अधिकारियों को अपने स्तर पर ही त्वरित कदम उठाने चाहिए और ऐसे कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न की जाए।

cm saini

मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर जो कार्य किए हैं। उन्हीं की वजह से आज देश का नाम विश्व में चमका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा और निश्चित रूप से हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरकर सशक्त राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है और एक बार फिर देश विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+