Sonipat Seat Eclection 2024: टिकट कटा तो फूट-फूटकर रोईं पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, जानिए अब क्या करेंगी?
Sonipat Seat Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 3 वर्तमान व एक पूर्व मंत्री समेत 9 विधायकों के टिकट काट दिए और पिछले चुनाव में हारने वाले कई उम्मीदवारों को दुबारा मौका नहीं दिया।
हरियाणा की सोनीपत सीट से भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन का टिकट काटा तो वे फूट-फूटकर रोने लगीं और अपने आगामी कदम का फैसला कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया।

दरअसल, भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीस साल बाद पंजाबी कार्ड खेला है। भाजपा ने दो माह पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले निखिल मदान को टिकट दिया है। इन पर दांव लगाने की बड़ी वजह सियासी जानकारी यहां पंजाबी वोटरों की अधिकता है।
Recommended Video
उधर, कविता जैन ने साल 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2009 व 2014 जीत दर्ज की थी जबकि 2019 में हार गई थीं। अब 2024 में फिर से भाजपा की टिकट के दावेदारों की कतार में थीं, मगर भाजपा ने इस बार टिकट काट दिया।
भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने व खुद का टिकट कटने के बाद मंच पर भावुक हुईं कविता जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के साथ बीते 50 साल से समर्पित होकर काम किया है। निखिल मदान का पार्टी में कोई रोल नहीं रहा। फिर भी उनको टिकट दिया गया है।
कविता जैन ने कहा कि मदान ने पार्टी की जीत दर्ज होने के बाद पार्टी जॉइन की थी। समझ नहीं आता कि पार्टी को इनकी क्या जरूरत थी? सोनीपत की जनता हिबसा मांग रही है। सोनीपत की जनता इसका जवाब पार्टी से भी लेकर रहेगी।
कविता जैन ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने उनको बुलाया है। दो दिन तक इंतजार करेंगे। इसके बाद अपने आगामी कदम कार्यकर्ता से पूछकर उठाएंगे। 8 तारीख को बड़ा फैसला ले सकते हैं।
उधर, सोनीपत में पुरखास रोड पर स्थित कार्यालय पर कविता जैन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की। बोले कि प्रत्याशी का विरोध है या बीजेपी का विरोध है। यह विचारधारा की लड़ाई है। पार्टी के कार्यकर्ता को टिक्ट दी जाती तो विरोध नहीं होता।
सोनीपत में कुल मतदाता ढाई लाख
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सोनीपत सीट पर मतदाताओं की कुल 2 लाख 49 हजार 625 है। इनमें 72 हजार मतदाता पंजाबी समाज से आते हैं।
इन 9 विधायकों की भी काटी टिकट
पलवल से दीपक मंगला
फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता
गुरुग्राम से सुधीर सिंगला
बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि
रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला
अटेली से सीताराम यादव
पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह
सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह
रतिया से लक्ष्मण नापा












Click it and Unblock the Notifications