सोनाली फोगाट की मौत मामले में अब तक 4 धरे, सुखविंदर-सुधीर सांगवान को 10 दिन की पुलिस कस्टडी
हिसार/पणजी। टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में अदालत ने सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान दोनों आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गोवा पुलिस अब उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले पुलिस ने कर्लीज क्लब के मालिक और एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। इन समेत अब तक पूरे मामले में 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस ने कर्लीज क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। इस बात की पुष्टि गोवा के IG ओमवीर बिश्नोई ने की। वहीं, गोवा के DGP जसपाल सिंह ने कहा कि, सुधीर और सुखविंदर ने कुबूल लिया है कि उन्होंने 22 अगस्त की रात सोनाली को जबरदस्ती ड्रग दी। सोनाली को लिक्विड में मिलाकर केमिकल दिया गया। ड्रग की ओवरडोज से सोनाली की तबीयत बिगड़ी तो दोनों उन्हें वॉशरूम में ले गए। दोनों सोनाली के साथ दो घंटे वॉशरूम में ही बैठे रहे। बहरहाल, सुधीर सांगवान और सुखविंदर समेत अब तक इस मामले में 4 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
सोनाली फोगाट हरियाणा के हिसार की रहने वाली थीं। वह भाजपा की महिला नेता थीं। उनके पति नहीं थे। सोनाली के सगे-संबंधियों के आरोप हैं कि, सोनाली के पीए सुधीर सांगवान ने सोनाली के अकेलेपन का फायदा उठाया। उसने रेप भी किया था। यहां तक कि, वह गुरुग्राम के फ्लैट के लिए खुद को सोनाली का पति बता चुका था।












Click it and Unblock the Notifications