हरियाणा: सोनीपत में छात्र-छात्राओं के ऊपर स्कूल की छत गिरी, 25 घायल, कई को PGI रेफर किया गया
सोनीपत, 23 सितंबर, 2021: हरियाणा के सोनीपत जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां आज शाम एक स्कूल की छत गिर गई। छत जब गिरी, तब स्कूल में काफी छात्र-छात्राएं थे। छत गिरने से करीब 25 छात्र-छात्रा घायल हुए। आनन-फानन में घायलों को गन्नौर सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कई छात्र-छात्राओं को खानपुर स्थित पीजीआई रेफर करना पड़ा है। जो बच्चे हादसे की चपेट में आए हैं, उनके घर कोहराम मच गया है।

पुलिस ने बताया कि, यह हादसा गन्नौर के ही गांव बाय रोड पर स्थित स्कूल पर हुआ है। स्कूल में कक्षाएं लगी हुई थी। बच्चे बैंचों पर बैठे हुए थे..तभी छत गिरी। पुलिस ने बताया कि, इस हादसे में 5 बच्चों की स्थिति बहुत गंभीर है..उन्हें पीजीआई खानपुर ले जाया गया है। जबकि, ज्यादातर बच्चे गन्नौर सामुदायिक उपचार केंद्र में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस ने बताया कि, तीन मजदूर भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
Recommended Video

एक जख्मी छात्रा ने कहा कि, वे रोज की तरह पढ़ने आए थे..स्कूल परिसर में बच्चों की संख्या काफी थी। छत गिरने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चों को चोटें आईं। उनके कई परिचित छात्रों के सिर से खून बहा। जबकि, मलबे और ईंटों की चपेट में आने से 2 बेहोश हो गए। बहरहाल, घायल छात्र-छात्राओं को गन्नौर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 5 छात्रों को खानपुर में पीजीआई में रेफर किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि, छत कैसे गिरी..ये पता किया जा रहा है, अभी इसकी वजह सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि, घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications