यौन शोषण के आरोपों से घिरे संदीप सिंह ने खेल मंत्री के पद से दिया इस्तीफा

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह यौन शोषण के आरोपों से घिर गए हैं। उनके खिलाफ एथलीट कोच ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच शुरू हो गई है.

sandeep singh

Sandeep Singh Resigns: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज हुआ है। महिला कोच ने संदीप सिंह पर यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं यौन शोषण के आरोपों से घिरे संदीप सिंह ने कहा कि आप सभी को पता है कि मेरे खिलाफ एक माहौल बनाया गया है मेरी छवि को खराब करने के लिए। खेल विभाग की जूनियर कोच ने मेरे खिलाफ गलत आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि इसकी अच्छे से जांच हो, इसकी जांच चल भी रही है, जबतक उसकी रिपोर्ट आती है तबतक मैं खेल मंत्रालय से इस्तीफा देता हूं, मैं इस विभाग को मुख्यमंत्री को सौंपता हूं, मामले की जांच हो जाने के बाद मुख्यमंत्री आगे का फैसला लेंगे।

पीड़िता का कहना है कि संदीप सिंह ने मुझे अपने घर बुलाया था, उन्होंने कहा था कि अगर नौकरी चाहिए तो दस्तावेजों की जांच के लिए मेरे घर आए। मैं अपने सारे कागज लेकर उनके घर पर गई, तकरीबन डेढ़ बजे, उनके स्पोर्टिंग स्टाफ और अन्य लोग वहां थे। मैं पहली बार चंडीगढ़ में स्थित उनके सरकारी आवास पर पहली बार गई थी। उन्होंने कहा कि यहां मैं सहज महसूस नहीं कर रहा हूं, आप दूसरे कमरे में चलिए वहां हम आराम से बात कर सकते हैं। इन्होंने वहां मेरे कागज रख दिए और मेरे साथ शोषण किया। उन्होंने मेरे पैर पर हाथ रखा और कहा कि मैंने जब तुम्हें पहली बार देखा तभी से मुझे अच्छी लगी, तुम्हारा फिगर अच्छा है। मैं तुम्हें स्पॉन्सर करूंगा, तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा। मेरे साथ छीना झपटी की, मेरी टी शर्ट फाड़ दी, मैंने आवाज भी लगाई, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। मैंने कहा कि मुझे जाने दीजिए, तो उन्होंने कहा कि तुम्हारी नौकरी का सवाल है। अगर तुम मुझे खुश नहीं रख सकती हो तो कुछ नहीं कर सकती।

वहीं इन तमाम आरोपों पर मीडिया के सामने आकर संदीप सिंह ने कहा कि इतने लोग मुझसे यहां मिलने आते हैं। यहां कितने लोग आते हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, मैं इसकी जांच करवाऊंगा भी क्योंकि मेरी छवि को खराब किया गया है। मैं बहुत छोटी उम्र में ओलंपिक खेल, हिंदुस्तान का कप्तान बना, बहुत छोटी उम्र में मैंने बहुत सारे रिकॉर्ड भी बनाए, छोटी उम्र में विधायक बना, मंत्री बना। मेरी सफलता लोगों को हजम नहीं हुई। मैं पुलिस से इस मामले की जांच करवाऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+