Haryana Chunav 2024: वोटिंग से पहले अनूठी शर्त, 'जो हमारे घर का पानी पीकर दिखाएगा, उसे ही देंगे वोट'

Charkhi Dadri Haryana Chunav 2024: चुनावों में वोटों के बदल प्रत्‍याशियों द्वारा शराब बांटने के तो कई मामले देखें और सुने होंगे, मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चरखी दादरी हलके के गांव समसपुर में पानी के बदले वोट का अनूठा मामला सामने आया है।

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव समसपुर के मतदाताओं ने उम्‍मीदवारों को चुनौती दी है कि पहले वे उनके सप्‍लाई किया जा रहा पानी पीकर दिखाएं। उसके बाद वोट लें। यहां के मतदाताओं का आरोप है कि दूषित जलापूर्ति हो रही है। पानी पीने योग्‍य नहीं है।

pani ke badle vote dadri haryana

अपने साथ बोतल और गिलास में पानी भरकर लाए मतदाताओं ने कहा कि कोई भी प्रत्‍याशी उनके यहां के पानी का एक गिलास भी पी लेगा तो वे उसे ही वोट देंगे। 5 अक्‍टूबर को होने वाले मतदान से तीन दिन पहले गांव समसपुर के मतदाताओं ने सभी उम्‍मीदवारों को यह चुनौती दी है।

गांव समसपुर के मतदाताओं का आरोप है कि वे पिछले एक दशक से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। चुनाव में वोट मांगने आते हैं। पेयजल समस्‍या के समाधान का वादा भी करते हैं और फिर चुनाव के बाद कोई सुध नहीं लेता।

गांव समसपुर के मतदाताओं की मानें तो उनके घरों में ऐसा बदबूदार पानी सप्‍लाई हो रहा है, जिसे इंसान तो क्‍या जानवर तक नहीं पीते? चुनावों में उम्‍मीदवारों को अपने यहां का पानी पिलाने का मकसद समस्‍या की गंभीरता को बताना है। कोई नेता हमारे गांव का दूषित पानी ही नहीं पी सकता और समस्‍या का समाधान नहीं करवा सकता तो उसे वोट भी क्‍यों दें?

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा के सुनील सांगवान, कांग्रेस के डॉ. मनीषा सांगवान, जजपा के राजदीप फोगाट व बसपा के आनंद सिंह आदि के बीच मुकाबला है। पांच अक्‍टूबर को मतदान व आठ अक्‍टूबर को मतगणना है।

दादरी विधायकों की सूची

1967 गणपत राय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1968
1972 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 हुकम सिंह फोगाट जनता पार्टी
1982 लोकदल
1987
1991 धरमपाल सिंह सांगवान हरियाणा विकास पार्टी
1996 सतपाल सांगवान
2000 जगजीत सिंह सांगवान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2005 मेजर निरपेन्द्र सिंह सांगवान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009 सतपाल सांगवान हरियाणा जनहित कांग्रेस
2014 राजदीप फोगाट इंडियन नेशनल लोक दल
2019 सोमवीर सांगवान स्वतंत्र राजनीतिज्ञ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+