हरियाणा सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, 370 पटवारियों की लिस्ट जारी, सख्त एक्शन के निर्देश

Haryana News: हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। सैनी सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों की एक लिस्ट जारी की है। जिसमे 370 भ्रष्ट पटवारियों के नाम हैं। इस मामले में सरकार ने जिलाधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और 15 दिन के भीतर रिपोर्ट भी मांगी है।

राजस्व विभाग की तरफ से जिलेवार 370 भ्रष्ट पटवारियों के नाम जारी किए गए है। हरियाणा का कैथल जिला भ्रष्ट पटवारियों के मामले में सबसे आगे है। क्योंकि, जो लिस्ट जारी की गई है उसमे सबसे अधिक भ्रष्ट पटवारी कैथल जिले में हैं। दूसरा नंबर पर महेंद्रगढ़ जिले में 36 भ्रष्ट पटवारी हैं। जबकि गुरुग्राम में 26 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट जारी की गई है।

Nayab Saini

राजस्व विभाग ने बताया है कि 370 भ्रष्ट पटवारियों में से तो 170 पटवारियों ने अपने सहायक भी रखे हुए हैं। इन पटवारियों ने सहायक के तौर पर प्राईवेट व्यक्तियों को रखा है। ये व्यक्ति आम लोगों को परेशान करते है। बता दे कि ये दलाल के रुप में कार्य करते है। इन पटवारियों के पास जब आम लोग किसी कार्य के लिए जाते हैं तो वो बेवजह लोगों को परेशान करते है। इस वजह से लोगों को मजबूरी में पैसा देना पड़ता है।

भ्रष्ट पटवारियों द्वारा जमीन के खाते तकसीम करवाने, पैमाईश, इंतकाल, रिकॉर्ड दुरूस्त करने और नक्शा आदि बनवाने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जाता है। इस वजह से सरकार की छवी खराब होती है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग ने सभी जिलों के डीसी से भ्रष्ट पटवारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। हरियाणा में पटवारी शब्द हमेशा चर्चा में रहता है ऐसे में आईए जानते है पटवारियों का मुख्य कार्य क्या होता है।

क्या होता है पटवारियों का कार्य

पटवारियों का मुख्य कार्य खेती बाड़ी की जमीन और उसकी उपज का लेखाजोखा रखना है। ये अपने हलके के भूमि सम्बंधी विवाद का निपटारा करते है। भूमि का सीमांकन, म्यूटेशन, विरासत,हैसियत प्रमाण पत्र, जाति, आय, निवास, आपदा,आदि जैसे अनेको कार्य करते हैं। साथ ही क्षेत्र का निरीक्षण का कार्य भी इन्ही का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+