भिवानी लैंडस्लाइड: सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, भारी-भरकम पत्थरों के बीच तलाशी अभियान जारी

भिवानी, 01 जनवरी: हरियाणा के भिवानी जिले में नए साल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक माइनिंग साइट पर लैंडस्लाइड हो गया, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा दादम माइनिंग जोन में हुआ, जहां खनन के दौरान पहाड़ दरक गया और जिसके चपेट में आकर करीब 12 गाड़ियां पत्थरों में दब गईं। फिलहाल मौके पर बचाव राहत अभियान जारी है। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हादसे की जानकारी देते हुए लैंडस्लाइड हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Bhiwani landslide

हादसे की सूचना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने भिवानी जिले के दादम खनन क्षेत्र में जहां हादसा हुआ, वहां बचाव अभियान शुरू किया कर दिया। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि स्थानीय प्रशासन के अनुसार दो ड्राइवर अभी भी पत्थरों में फंसे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर जो हादसा हुआ है उससे मैं बहुत दुखी हूं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गाजियाबाद से NDRF की मधुबन से SDRF की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है। अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हुई है।

बता दें कि हरियाणा के भिवानी में हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ था। माइनिंग साइट पर अचानक लैंडस्लाइड होने लगी, जिसकी सूचना के बाद प्रशासन आनन-फानन में पहुंचा और बचाव के पर्याप्त उपाय किए। इससे पहले भिवानी के डीसी रिपुदमन सिंह ढिल्लो ने बताया था कि भूस्खलन में लगभग 10-12 वाहन और 15-20 लोग फंस गए हुए थे, जिसके बाद अब खबर मिल रही है कि अभी दो ड्राइवर वहां फंसे हुए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

भिवानी के डीसी के मुताबिक कुल 5 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल था। जानकारी के मुताबिक आज रात तक बचाव अभियान जारी रहेगा। हालांकि यह हादसा कैसे हुआ इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+