हरियाणा में ड्रग्स फैलता जा रहा है, अडानी पर नहीं हुई कार्रवाई, राहुल गांधी ने PM मोदी पर बोला बड़ा हमला
Haryana Vidhansabha Election 2024: के प्रचार के लिए अब मात्र तीन दिन बचे हैं और इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत वोटरों को लुभाने में झोंक दी है। मंगलवार को इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ से लेकर सोनीपत तक रोड शो किया। उसके बाद विशाल को संबोधित किया।
राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि वह कहते हैं, ''हर कोई जानता है कि यहां ड्रग्स का मुद्दा है...मैं मोदी जी से पूछता हूं कि जब अडानी के मुद्रा पोर्ट पर हजारों किलो ड्रग्स पकड़ी गई तो आपने क्या कार्रवाई की?''

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि पहले पब्लिक सेक्टर हुआ करता था, अब उसे बंद करके अडानी-अंबानी को दे दिया गया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि सेना को अडानी को बेचा जा रहा है,जबकि अडानी कोई हथियार नहीं बनाते, विदेशी कंपनियों के हथियारों के ऊपर अडानी की कंपनी का लेबल चस्पा किया जाता है।
सब लोग जानते हैं। केंद्र और हरियाणा सरकार दो तीन अरबपतियों की मदद करने के लिए चलाई जाती है। पहले छोटे और मध्यम व्यापार हरियाणा को रोजगार देते थे ,लेकिन वह बंद कर दिए गए। आपके लोग सेना में जाते थे, वह रास्ता भी अग्निवीर योजना के नाम से बंद कर दिया गया है। राहुल ने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना जवानों से उसकी पेंशन, उसकी कैंटीन और शहीद का दर्जा चोरी करने का तरीका है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अपना हमला तीव्र करते हुए कहा कि हरियाणा में ड्रग्स फैलता जा रहा है। जब मोदी जी के मित्र के पोर्ट पर हजारों किलो हेरोइन पकड़ा गया, किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं अमेरिका गया,तब हरियाणा के युवाओं ने फोन पर बताया कि एक कमरे में 10 से 15 हरियाणा के लोग रहते हैं। हरियाणा से डंकी के रास्ते अमेरिका जाने में युवक मारे जाते हैं। जब युवा पानामा के जंगलों से निकलते हैं,तो वहां माफिया गोली मारकर जान ले लेते हैं।
अमेरिका में रहने वाले हरियाणा के युवा बताते हैं कि हरियाणा में कुछ नहीं बचा है। हरियाणा में फसलों का सही दाम नहीं मिलता है। हम गारंटी करके किसानों को एमएसपी देने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा किदो लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं, सरकार बनने पर यह रोजगार हम देंगे। यह किसी एक जाति या किसी एक वर्ग को नहीं 36 बिरादरी के लोगों को समानता के साथ रोजगार बांटे जाएंगे।
यह भी पढ़े इजराइल सेना ने खत्म किया एक और दुश्मन, एयरस्ट्राइक में पत्नी बच्चों समेत मारा गया हमास कमांडर शेरिफ












Click it and Unblock the Notifications