हरियाणा के सभी जिलों की जेलों में रेडियो स्टेशन स्थापित होंगे, अब तक 7 जिलों में हुई ये सुविधा

चंडीगढ़। हरियाणा की सभी जिलों की जेलों में रेडियो स्टेशन स्थापित होंगे। अब तक 7 जिलों में ये सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है। जेल रेडियो स्टेशन स्थापित करने के दूसरे चरण में आज 4 जिलों करनाल, हिसार, गुरुग्राम तथा रोहतक की जेलों में जेल रेडियो की शुरुआत हुई। हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोडा ने इसकी जानकारी दी। अरोडा ने कहा- ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि बंदियों के जीवन में सुधार व कुछ नयापन लाने का प्रयास किया जा सके।

jail radios in haryana

जेलों को सुधार गृह बनाने की तरफ बडा कदम
अरोडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल रेडियो की शुरुआत की और कहा कि, जेल रेडियो की यह कोशिश जेलों को सुधार गृह बनाने की तरफ बडा कदम है जो कि सरकार की अनूठी पहलों में से एक है। अरोडा ने कहा कि, जेल रेडियो के माध्यम से जेलों में संवाद की कमी पूरी होगी। जिससे बंदियों की रचनात्मक एवं मानसिक क्षमता में सुधार होगा जो उनकी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग होगा। उन्होंने कहा कि, जेल रेडियो कार्यक्रम पूरी तरह से जेल की गतिविधियों पर केंद्रित है और बंदी कलाकारों द्वारा ही कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

चार जिलों की जेलों में आज से सुविधा
हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोडा ने तिनका-तिनका फाउंडेशन द्वारा जेल रेडियो स्टेशन शुरू कराने की पहल को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने जेल महानिदेशक के.सेल्वराज के हरियाणा की जेलों में किये गए सुधारों की भी सराहना की। और कहा कि, आज का दूसरे चरण का चार जिलों की जेलों में जेल रेडियो स्टेशन कर वर्चुअल उटघाटन कराने का श्रेय भी सेल्वराज को जाता है क्योंकि वे कल सेवानिवृत हो रहे हैं। अरोडा ने आशा व्यक्त की कि सेल्वराज का मार्गदर्शन जेल सुधारों के लिए सेवानिवृति के बाद भी बाहर से मिलता रहेगा।

7 जिलों की जेलों में रेडियो स्टेशन स्थापित
हरियाणा में जेलों के महानिदेशक के.सेल्वराज ने कहा कि प्रदेश में अब तक 7 जिलों की जेलों में रेडियो स्टेशन बनाये जा चुके हैं। इसके तीसरे चरण में 5 अन्य जेलों में भी जल्द ही इसे शुरू कर दिया जायेगा। बता दिया जाए कि, हरियाणा की जेलों में जेल रेडियो स्टेशन शुरू कराने के लिए पहल जनवरी माह में पानीपत जेल रेडियो से जेल मंत्री रणजीत सिंह द्वारा की गई थी। इसके पश्चात अंबाला एवं फरीदाबाद में भी जेल रेडियो चलाए जा रहे हैं।

राज्य में अभी 18 हजार बंदी जेलों में
एक अधिकारी ने कहा कि, हरियाणा में इस समय करीब 18 हजार बंदी जेलों में हैं। जेल रेडियो स्टेशन स्थापित करने का उद्देश्य बंदियों के जीवन में बदलाव लाना है। उन्हेांने कहा कि, जेल रेडियो पूरी तरह से जेल का इंटरनल रेडियो स्टेशन होगा। इसमें बैरकों के बाहर स्पीकर लगाए गए हैं। रेडियो जाकी रोजाना अपने अनुभव साझा करेंगे और कैदियों को प्रेरक कहानी सुनाएंगे। साथ ही फरमाइश पर गीत भी सुनाएंगे और बंदियों की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देंगे। ये सवाल पर्ची के माध्यम से पूछे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+