Haryana News: साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पंजाबी पुस्तक पुरस्कारों की घोषणा, जानिए किसे मिलेगा सम्मान
Haryana News: हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा पंजाबी लेखकों को वर्ष 2017 से 2022 तक के लिए सम्मान और पुस्तक पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा कर दी गई है। शीघ्र ही यह पुरस्कार हरियाणा के मुख्यमंत्री और अकादमी के अध्यक्ष नायब सिंह द्वारा दिए जाएंगे।
हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष कुलदीप चंद अग्निहोत्री तथा निदेशक सरदार हरपाल सिंह गिल ने बताया कि वर्ष-2017 के लिए सरदार दर्शन सिंह, शाहबाद मारकंडा, डॉ. इंदु गुप्ता, फरीदाबाद, चरण पुआधी, कैथल, देविन्दर मोहन सिंह, अंबाला शहर, डॉ. कुलविंदर सिंह, इस्माईलाबाद, निर्मल सिंह नोकवाल, पिंजौर की पुस्तकों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

वर्ष-2018 के लिए संतोख सिंह अम्बालवी, अंबाला शहर, जसबीर सिंह साहनी, मोहाली, रूपिंदर कौर, कैथल, तरलोचन मीर, कैथल, रघुबीर सिंह बाजवा, सिरसा की पुस्तकों का चयन किया गया है।
वर्ष-2019 करमजीत देओल, ऐलनाबाद, केसरा राम, ऐलनाबाद, डॉ. बलवान औजला, अम्बाला कैंट, डॉ. सुरिंदर सिंह, कैथल, गुरप्रीत कौर सैनी, हिसार की पुस्तकों का चयन किया गया है।
वर्ष-2020 गुरप्रीत कौर, अंबाला शहर, डॉ. सोनीया, अम्बाला कैंट, मीना नवीन, अंबाला कैंट की पुस्तकों का चयन किया गया है। वर्ष 2021 के लिए अनुपिंदर सिंह अनूप, पानीपत, डॉ. सरबजीत कौर, कुरूक्षेत्र के लिए चयन किया गया है।
वर्ष-2022 के लिए नीर, गुरुग्राम, बलविन्दर कौर खुराना, गुरुग्राम, अनिल कुमार, कैथल, डॉ. कुलविंदर सिंह, फतेहाबाद की पुस्तकों का चयन किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि पुस्तक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पुरस्कृत पुस्तक के लेखक को 31 हजार रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि अकादमी द्वारा पुस्तक प्रकाशन सहायता अनुदान योजना (2017-2022) के लिए विरासती हरियाणा, परछावें तथा सुनामी पांडुलिपियों का चयन किया गया है।
अकादमी के निदेशक सरदार हरपाल सिंह ने बताया कि पंजाबी कहानी प्रतियोगिता (वर्ष 2017 - 2022) के लिए 13 कहानीकारों की कहानियों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
कहानी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के लिए पांच हजार रुपए, चार हजार रुपए तथा तीन हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications