"मान साहब कम से कम पीने के पानी पर तो", हरियाणा सीएम नायब सैनी ने पंजाब सीएम भगवंत को जमकर घेरा
Punjab Haryana Water dispute: गर्मी में जल संकट से जूझ रहे हरियाणा को आज बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे भाखड़ा जल विवाद के बाद बड़ा फैसला सुनाया है। मोदी सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को हरियाणा के हिस्से का पानी देने का आदेश दिया है।
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा को अगले आठ दिनों तक 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी भेजा जाएगा। इससे पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को तगड़ा झटका लगा है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कान्फ्रेंस की और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जमकर घेरा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा "पंजाब अपने हिस्से में आवंटित पानी से कहीं अधिक मात्रा पानी उपयोग कर रहा है जबकि हरियाणा राज्य को उसके हक में आवंटित पानी से 17% कम पानी मिल रहा है।
"मान साहब ये पानी केवल पंजाब का नहीं बल्कि पूरे देश का है"
सैनी ने कहा ''मैं मान साहब से कहना चाहता हूं कि यह पानी केवल पंजाब का नहीं बल्कि पूरे देश का है।" सैनी ने कहा "आज हरियाणा में पीने के पानी की किल्लत का सामना कर रहे है तब कम से कम पीने के पानी पर राजनीति न करें।"
हरियाणा सीएम ने पंजाब सीएम पर लगाया ये आरोप
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि "23 अप्रैल को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने हरियाणा को 8,500 क्यूसेक पानी देने का फैसला किया था, लेकिन मान सरकार ने इस फैसले का सम्मान नहीं किया। 30 अप्रैल को बीबीएमपी की बैठक में 23 अप्रैल के फैसले को लागू करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। हरियाणा को 10.67 एमएएफ पानी के मुकाबले 12.55 एमएएफ पानी आवंटित किया गया है।"
सर्वदलीय बैठक
मुख्यमंत्री ने बताया पंजाब और हरियाणा के बीच गहराए जल विवाद के बीच आज सर्वदलीय बैठक में निर्णय हुआ है कि पंजाब सरकार को हमारे हिस्से का पानी छोड़ना चाहिए। निर्णय में कहा गया कि पंजाब सरकार को हरियाणा के हिस्से का पानी छोड़ने के लिए 23 अप्रैल को बीबीएमपी द्वारा लिए गए निर्णय को लागू करना चाहिए।
#WATCH | On water sharing dispute between Haryana and Punjab, Haryana CM Nayab Singh Saini says, " I want to tell Mann sahib (Punjab CM Bhagwant Mann) that this water doesn't belong to Punjab only but to the whole country...On 23rd April, Bhakra Beas Management Board decided to… pic.twitter.com/u0AVlGfa1u
— ANI (@ANI) May 3, 2025












Click it and Unblock the Notifications