नींद से जागे पति ने देखा फंदे पर लटकी थी गर्भवती पत्नी की लाश, 6 माह पहले ही हुआ था ब्याह
यमुनानगर। हरियाणा में यमुनानगर की शिवपुरी कॉलोनी में एक गर्भवती महिला ने फंदे पर लटकर जान दे दी। छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वो अब 5 महीने की गर्भवती थी। उसके पति ने कहा, 'बीती रात करीब 2 बजे उसने (वति उर्फ प्रियंता) सुसाइड किया। जब रात को तीन बजे मैं नींद से जागा तो उसे फंदे पर लटकती पाया। परिजनों को बताया और लाश नीचे उतारी। उसके बाद मायके वालों को फोन किया। सूचना पाकर पुलिस भी घर आ गई।'

महिला के माता पिता का कहना है कि, 'ससुराल पक्ष के लोग हमारी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। हमने छह माह पहले बेटी की शिवपुरी निवासी सन्नी के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही वहां बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन पहले बेटी मायके आई थी। तब उसने आपबीती बताई थी। उसके बाद वह शुक्रवार को अपने ससुराल चली गई थी। वहां पहुंचकर उसने फिर कहा कि, ससुराली परेशान कर रहे हैं।'
वहीं, पुलिस ने बताया कि मृतका की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मृतका के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि, जब बेटी ने हमें फोन कर ये बताया कि ससुराली परेशान कर रहे हैं तो हमने उसे समझाया था कि हम आकर ससुरालवालों को समझाएंगे। उसके बाद रविवार सुबह हमें कॉल आया कि बेटी वति की मौत हो गई है। जब हम घर पर पहुंचे तो देखा कि वो वहां मृत पड़ी थी।

उधर, मृतका की सास ने सफाई में कहा कि, बहू को ससुराल में कोई दिक्कत नहीं थी। वो अपने मायके सहारनपुर के गांव में गई थी। वहां से शुक्रवार को ही आई थी। तब उसने एक रोटी ही खाई। वह किसी के साथ बात भी नहीं कर रही थी। हमारा बेटा रात को जागा तो उसने बहू को फंदे पर लटकते देखा।












Click it and Unblock the Notifications