Congress AAP Alliance Haryana: गठबंधन पर बाजवा की सलाह, बोले-'आप से जितनी दूरी, कांग्रेस के लिए ज्‍यादा बेहतर'

Aam Aadmi Party Congress Alliance Haryana: हरियाणा में 5 अक्‍टूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता प्रता प सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी से दूर रहने की सलाह दी है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने चेताया है कि हरियाणा में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए। जितनी आप से दूरी होगी, उतना ही कांग्रेस के लिए बेहतर है।

Aam Aadmi Party Congress Alliance Haryana

बुधवार को पंजाब विधानसभा में सेशन के बाद मीडिया से बातचीत में बाजवा ने कहा कि यह उनका पर्सनल व्यू है। मीडिया के माध्यम से उन्‍होंने अपनी बात रखी है। हो सकता है पार्टी का फैसला ऑल इंडिया लेवल का है। लेकिन हमारी सोच स्टेट लेवल की है।

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने पंजाब में साबित कर दिया। आम आदमी पार्टी वाले 92 से 32 पर आ गए हैं। हमने हरियाणा, गुजरात, दिल्ली में इनके साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन नतीजा जीरो रहा है। कुरूक्षेत्र की सीट इनके लिए छोड़ी गई थी। अगर वहां पर हमारा कैंडिडेट होता है तो पार्टी को जीत मिलती। वहीं, दिल्ली लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने का कि वहां पर AAP लड़ी थी। लेकिन अगर वहां पर कांग्रेस लड़ी होती तो 2 से 3 सीटें जरूर जीतते।

उधर, कांग्रेस की बैठक में आम आदमी पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 साथ लड़ने का ऑफर दिया था, जिस पर वरिष्‍ठ नेता संजय सिंह ने बयान दिया था कि राहुल गांधी के ऑफर का स्‍वागत करते हैं, मगर अंतिम फैसला आप स्‍टेट ईकाई और आलाकमान का होगा।

आप नेता संजय सिंह ने यह भी कहा कि आगामी कुछ ही दिनों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन व सीट शेयरिंग की तस्‍वीर साफ हो जाएगी।

वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष सुशील गुप्‍ता ने भी मीडिया से बताचीत में कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आप और कांग्रेस के गठबंधन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्‍म हो रहा है। भाजपा एक दशक से हरियाणा की सत्‍ता पर काबिज है। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना की तिथि तय की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+