Narendra Modi Hisar Visit: PM मोदी आज हरियाणा दौरे पर, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल? क्या रहेगा खास?
Narendra Modi Hisar Visit: अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज 14 अप्रैल को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राज्य को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी का यह दौरा हिसार और यमुनानगर तक सीमित रहेगा।
यहां पीएम मोदी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, साथ ही विशाल जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर पूरा इलाके नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इतना ही नहीं, पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी, दर्जनों आईपीएस और हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकरी के साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 50 बम आए, 18 फट चुके! बयान पर घिरे प्रताप बाजवा, घर पहुंची पुलिस टीम, पूछा- सूत्र कहां है?
PM Modi Hisar Visit Schedule: पीएम मोदी का कार्यक्रम:
- सुबह 10:05 बजे पीएम मोदी का विशेष विमान हिसार एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
- सुबह 10:15 बजे वे हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे।
- हिसार एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे।
- इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे पीएम यमुनानगर पहुंचेंगे, जहां वे पावर प्लांट, बायोगैस प्लांट जैसी परियोजनाओं की नींव रखेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
हरियाणा को मिलेगी ये अहम सौगातें:
1. हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान सेवा का उद्घाटन
पीएम मोदी हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। यह सेवा सप्ताह में दो बार चलेगी। इसके अलावा जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए भी नई उड़ानें शुरू होंगी।
2. हिसार एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला
410 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस टर्मिनल में अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल, कार्गो टर्मिनल और एटीसी भवन शामिल होंगे। इससे हरियाणा की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिलेगी।
3. भिवानी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पीएम भिवानी मेडिकल कॉलेज की नींव भी रखेंगे, जिससे मेडिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
4. यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट
दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की नई यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी। 233 एकड़ में बनने वाली यह यूनिट लगभग 8,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी। इससे हरियाणा की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
5. 2,600 मीट्रिक टन बायोगैस प्लांट का शिलान्यास
यमुनानगर के मुकरबपुर में गोबरधन योजना के तहत संपीड़ित बायोगैस प्लांट की नींव रखी जाएगी, जो जैविक अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में मदद करेगा।
6. 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाईपास परियोजना का उद्घाटन
1,070 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह बाईपास रेवाड़ी शहर में यातायात दबाव को कम करेगा और दिल्ली-नारनौल मार्ग की यात्रा में लगभग एक घंटे की बचत होगी।
पीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए हिसार और यमुनानगर में एसपीजी, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, हरियाणा पुलिस और आईपीएस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। दोनों जगहों को नो-फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया गया है, और सुरक्षा व्यवस्था पर ड्रोन व सीसीटीवी के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी।
हिसार में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था:
- सभा स्थल को 44 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें 44 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
- 45 प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
- मेडिकल इमरजेंसी के लिए 7 एम्बुलेंस, डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया गया है।
- यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 23 नाके और कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है।
ये भी पढ़ें: 'Jallianwala Bagh नरसंहार स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़', PM मोदी ने शहीदों को किया याद












Click it and Unblock the Notifications