पंजाब में 50 बम आए, 18 फट चुके! बयान पर घिरे प्रताप बाजवा, घर पहुंची पुलिस टीम, पूछा- सूत्र कहां है?
Partap Singh Bajwa: पंजाब की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने दावा किया कि प्रदेश में करीब 18 बम फट चुके हैं और 30-32 बम इस्तेमाल किए जाने हैं। उनके इस बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पलटवार किया।
साथ ही, उनसे उनके सोर्स के बारे में पूछा। सीएम मान ने कहा कि अगर वह झूठ बोल रहे है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। वहीं, इस बीच पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम तुरंत हरकत में आई और रविवार को प्रताप बाजवा (Partap Bajwa) के आवास पहुंचकर उनसे उनके इस दावे के स्रोत के बारे में पूछताछ की।

काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) रवजोत ग्रेवाल ने चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि यह सूचना कहां से आई है। बाजवा ने सार्वजनिक मंच पर बड़ा दावा किया है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई स्पष्ट सूत्र नहीं बताया है।'
एआईजी ने रवजोत ग्रेवाल ने कहा कि हमारी काउंटर इंटेलिजेंस के पास कोई सूचना नहीं है। इसलिए हम यहां स्रोत के बारे में पूछने आए थे। मैं और मेरी टीम आज इसी वजह से यहां पहुंचे हैं। कहा हमारे लिए यह पता लगाना आवश्यक था कि इस जानकारी का स्रोत कौन है? हालांकि, प्रताप सिंह बाजवा ने ऐसा कोई सूत्र नहीं बताया है।
दरअसल, पंजाब के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, 'मैंने एक टीवी चैनल को बयान दिया है कि मेरे सूत्रों ने मुझे चेतावनी दी है कि पंजाब में कई बम आए हैं। 18 बम फट चुके हैं और 30-32 बम इस्तेमाल किए जाने हैं। मेरे सूत्रों ने मुझे बताया कि मैं एक महत्वपूर्ण पद पर हूं, इसलिए मुझे सचेत रहना चाहिए।'
मैंने पूरा सहयोग किया है और पूरा सहयोग करूंगा (काउंटर इंटेलिजेंस के साथ)। हमारा काम लोगों को बचाना और पंजाब सरकार की मदद करना है। मैंने टीम (काउंटर इंटेलिजेंस) को बता दिया है कि मैं अपने सूत्रों का खुलासा नहीं करने जा रहा हूं। मैं उन्हें (काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी) जो कुछ भी बता सकता था, बता दिया।
इंटेलिजेंस टीम से पहले मीडिया यहां पहुंच गया। इसलिए यह सब आप का नाटक है...यह सरकार बैकफुट पर है। बता दें कि बाजवा की यह टिप्पणी 7 अप्रैल की रात भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए विस्फोट के बाद आई है।
ये भी पढ़ें: 'पंजाब में ग्रेनेड' बयान पर घिर गए कांग्रेस नेता बाजवा, CM मान ने पूछा, पाक से क्या रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications