पीएम मोदी का विकसित भारत विजन, लोगों ने लिया संकल्प, घर पर ही मिल रहा योजनाओं का लाभ, देखिए आंकड़े

Haryana News: हरियाणा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों में खुशहाली लेकर आई है। घर पर ही स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से लोग खुश हैं। यात्रा के दौरान 51 लाख 70 हजार 714 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 विकसित भारत विजऩ को साकार करने का संकल्प लेकर यह दर्शाया कि हरियाणा के लोग भी विश्व में भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं। यह यात्रा हरियाणा में 6,745 ग्राम पंचायतों व शहरों के वार्डों को कवर कर चुकी है।

यात्रा के दौरान सांसद, मंत्री, विधायक और अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान भी कराते हैं। यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाता है। लोग योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ उनका फायदा भी ले रहे हैं।

cm khattar

यात्रा के दौरान अब तक 8 लाख 68 हजार से ज्यादा लोगों ने हेल्थ कैंपों में पहुंचे। 5 लाख 94 हजार से अधिक लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई। यात्रा के दौरान 10 लाख 13 हजार से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड व 13 हजार से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। 17629 लोगों ने पीएम स्वनिधि योजना के लिए जानकारी ली। इस दौरान 19781 लोग आधार कार्ड कैंप में पहुंचे और 5327 लोगों ने नेचुरल फार्मिंग से संबंधित जानकारी ली।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों के सेहत की जांच की जा रही है। शिविरों में निरोगी हरियाणा के अंतर्गत 46 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा वर्कशाप भी लगाई जा रही है। जिसमें किसानों को खेती करने के नए-नए टिप्स दिए गए। किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने का आह्वान किया गया। तिलहन व दलहन की खेती अपनाने की भी सलाह दी गई।

इसी तरह यात्रा के दौरान 7 हजार से अधिक स्थानीय खिलाड़ियों को विशिष्ट व्यक्तियों के द्वारा उनके परिवारजनों व क्षेत्र के अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों के बीच सम्मानित किया जा रहा है। जिससे स्पोट्र्स हब हरियाणा की उभरती खेल प्रतिभाओं में एक नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सही मायनों में प्रदेश के हर गली-मोहल्ले तक पहुंचने में कामयाब रही है। प्रदेश की जनता ने योजनाओं का भरपूर लाभ भी उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+