पलवलः चार महीने में किशोरी के साथ दूसरी बार गैंगरेप, घर से बाहर बाथरूम करने निकली थी लड़की

हरियाणा। हरियाणा के पलवल जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार की रात को बाथरूम करने के लिए घर से निकली किशोरी का चार युवकों ने अपहरण कर लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खेत में ले जाकर बारी-बारी से किया रेप

खेत में ले जाकर बारी-बारी से किया रेप

बता दें कि इस मामले में शामिल आरोपी चार माह पूर्व भी किशोरी के साथ गैंगरेप कर चुके हैं। लेकिन पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मामले को रद्द कर दिया था। जांच अधिकारी एसआई अंजू ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने शिकायत की है कि उसकी 17 साल की बेटी चार दिसंबर की रात को 11 बजे बाथरूम करने के लिए बाहर निकली थी। आरोप है कि चार युवकों ने उसका अपहरण किया और खेत में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया।

करीब दो घंटे तक किया रेप

करीब दो घंटे तक किया रेप

पीड़िता ने घर आकर मां को घटना की जानकारी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बीती रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी ने मां को बताया कि आरोपियों ने दो घंटे तक अपने चंगुल में रखा और फिर दरिंदगी की। वह काफी कोशिश की भागने की लेकिन उनकी संख्या ज्यादा होने के चलते वो भाग नहीं पाई। उनके छोड़ने के बाद ही वह घर पहुंची।

चार महीने पहले भी हुआ था गैंगरेप

चार महीने पहले भी हुआ था गैंगरेप

बाथरूम करने के बाद बेटी के वापस नहीं आने पर परजिनों को चिंता सतानी शुरू करी। जब पीड़ित किशोरी घर पहुंची तो उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। इन्हीं चारों आरोपियों ने पहले भी इस किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पीडि़ता का आरोप है कि इन्ही चारों आरोपियों ने 13 अगस्त को भी बेटी के साथ गैंगरेप किया था। जिस संबंध में बहीन थाने में मामला दर्ज है जो कि रद्द हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+