हरियाणा: सूरजपाल अम्मू को मिली जमानत, 25 जनवरी को गुरुग्राम पुलिस ने किया था गिरफ्तार
गुरुग्राम। करणी सेना के नेता सूरजपाल सिंह अम्मू को जमानत मिल गई है। उन्हें 25 जनवरी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हरियाणा की गुरुग्राम कोर्ट ने सूरजपाल अम्मू को 29 जनवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। करणी सेना के नेता सूरजपाल सिंह अम्मू पर कार्रवाई 'पद्मावत' फिल्म के विरोध को लेकर की गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर बताया था कि सूरजपाल अम्मू को सुरक्षा व्यवस्था काबू करने करने के मद्देनजर ये कार्रवाई की गई थी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ करणी सेना लगातार विरोध कर रही थी। इस विरोध के दौरान गुरुग्राम में कई जगहों पर हंगामा और तोड़फोड़ भी की गई थी। इसी को लेकर 24 जनवरी को प्रदर्शनकारियों ने जहां रोडवेज बस में आग लगा दी थी, वहीं गुरुग्राम में ही एक स्कूल बस पर भी हमला किया गया था। हमले के दौरान बस में स्कूली बच्चे भी मौजूद थे। इस घटना के बाद प्रशासन और गुरुग्राम पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू की। इसी के बाद सूरजपाल अम्मू को गुरुग्राम पुलिस ने पहले एहतियातन हिरासत में लिया, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
25 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद फिलहाल सूरजपाल सिंह अम्मू को जमानत मिल गई है। बता दें कि सूरजपाल वही शख्स हैं, जिन्होंने फिल्म अभिनेत्री दीपिका को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications