Opinion: बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है हरियाणा सरकार की ये योजना
बेटियों को लेकर समाज के नजरिए को बदलने के लिए हरियाणा सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है और तरह-तरह के कदम उठाती रही है। इन्हीं में से एक कल्याणकारी योजना है- 'आपकी बेटी हमारी बेटी'। यह योजना हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही है।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से लाखों बेटियों का कल्याण हुआ है। इसकी कामयाबी की एक बड़ी वजह ये है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ऐसी योजनाओं को लेकर खुद ही बहुत संवेदनशील रहे हैं। जुलाई के आखिर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया था, 'राज्य में शुरू की गई 'आपकी बेटी हमारी बेटी योजना' प्रदेश की 4,30,278 बेटियों के लिए वरदान साबित हुई है।'

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना क्या है?
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत राज्य के गरीब (बीपीएल) और अनुसूचित जाति के परिवारों को पहली, दूसरी और तीसरी बेटी के जन्म होने पर 21,000 रुपए दिए जाते हैं। जबकि, अन्य परिवारों में दूसरी और तीसरी बेटी के जन्म होने पर इतनी ही रकम दी जाती है।

बेटियों को कब मिलता है इसका लाभ?
हरियाणा सरकार की ओर से बेटियों को दी जाने वाली ये एकमुश्त रकम उस बेटी के नाम पर एलआईसी में खोले गए अकाउंट में जमा कर दी जाती है। जब बेटी 18 साल की होती है तो वह उससे 1 लाख रुपए निकाल सकती है।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का मूल उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज की सोच में बदलाव लाना है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक कलंक को मिटाने में ऐसी योजनाओं से बहुत बड़ा योगदान मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से सरकार प्रदेश में लिंगानुपात में भी निरंतर सुधार करना चाहती है। सरकार की यह भी कोशिश है कि बेटियों की शिक्षा में रुकावट न आए और स्कूल ड्रॉपआउट की समस्या से पूरी तरह से छुटकारा मिल सके।

राज्य सरकार के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि प्रदेश में लिंगानुपात की स्थित एक दशक पहले के मुकाबले बेहतर हुई है। 2012 के 832 के मुकाबले 2022 में यह बढ़कर 917 (1000 पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या) तक पहुंचा है। हालांकि,इसमें अभी भी उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, लेकिन खट्टर सरकार जिस मिशन मोड में काम कर रही है, उससे चुनौतियों के बावजूद पूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद बनी हुई है।

जब 18 वर्ष की उम्र में बेटियों को एकमुश्त 1 लाख रुपए की रकम मिल सकती है तो वह उससे आर्थिक गतिविधियां भी शुरू कर सकती है। यही नहीं माता-पिता को उसकी शादी करने में भी मदद मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications