OPINION:'कल्याणकारी राज्य' का विशेष मॉडल बना हरियाणा

लोकतंत्र में कल्याणकारी राज्य की कल्पना ही इस आधार पर की गई है कि यह ऐसी सरकार होगी, जो गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के साथ हर मुश्किल में खड़ी रहेगी। अगर रिकॉर्ड देखें तो लगता है कि हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने अपने दोनों कार्यकाल में इस भावना को जीवंत बनाए रखने की तमाम कोशिशें और पहल की हैं।

समाज में सरकारी सहायता की जिन लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उनमें असहाय बुजुर्ग और दिव्यांगजन भी शामिल हैं। उम्र के एक खास पड़ाव पर या शारीरिक चुनौतियों की वजह से जिन्हें जीवन की जरूरतें पूरी करने के लिए सहायता की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, उनमें से ये दोनों भी शामिल हैं।

haryana cm manohar lal khattar

'कल्याणकारी राज्य' का विशेष मॉडल हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने समाज के इन दोनों तबकों के लोगों पर खास ध्यान दे रखा है। सबसे पहले यह बता देना आवश्यक है कि हरियाणा ऐसा राज्य है, जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन की रकम में मुद्रास्फीति के हिसाब से बढ़ोतरी करता रहा है।

haryana cm manohar lal khattar

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की रकम 2750 रुपए
मतलब, सरकार को पता है कि सिर्फ आर्थिक मदद दे देना ही काफी नहीं है, वह समय और जरूरत के मुताबिक भी होनी चाहिए। हरियाणा में आज जो भी लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हकदार हैं, उनके बैंक अकाउंट में हर महीने 2750 रुपए पहुंच रहे हैं। राज्य के बुजुर्ग और दिव्यांगजन भी इसमें शामिल हैं।

haryana cm manohar lal khattar

परिवार पहचान पत्र से लिंक होने से मिली बड़ी राहत
इन दोनों तरह के लोगों के लिए खास बात ये है कि खट्टर सरकार ने 'वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना' और 'दिव्यांगजन पेंशन योजना' परिवार पहचान पत्र से लिंक कर दिया है, जिससे लाभार्थियों को बहुत राहत मिल रही है।

haryana cm manohar lal khattar

बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो रही पेंशन की रकम
परिवार पहचान पत्र से लिंक करने की वजह से राज्य में पिछले हफ्ते तक ही 1,07,000 बुजुर्गों और 13,000 दिव्यांगों को स्वत: पेंशन शुरू हो चुका था। अब इन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही और पेंशन की सारी रकम उनके बैंक अकाउंट में हर महीने ट्रांसफर हो जाता है।

haryana cm manohar lal khattar

लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने की खास पहल
'वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना' के लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने के लिए खट्टर सरकार ने एक और खास पहल ये की है कि इसके लिए सालाना अधिकतम आय की सीमा 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दिया है।

haryana cm manohar lal khattar

बजट आवंटन में भी खास बढ़ोतरी
राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 'वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना' के 17,85,137 लाभार्थियों के लिए 5,538 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित कर रखा है। जबकि, इसी अवधि में 1,86,045 दिव्यांगजनों की पेंशन के लिए 574 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+