Haryana News: सड़क पर एक बार फिर स्टंट करती दिखी गाड़ियां, सोहना रोड पर बादशाहपुर का है मामला
Haryana News: गुरुग्राम में रईसजादो पर स्टंटबाजी का शौक सर चढ़ कर बोल रहा है। शहर की सड़कों पर कानून से बेख़ौफ़ स्टंटबाज दुसरो की जान से खिलवाड़ करने में भी गुरेज नही बरत रहे है।
स्टंटबाजी का ऐसा ही एक मामला बीते दिनों उस समय सामने आया जब काली थार, काली स्कॉर्पियो, काले शीशे वाली गाड़ी के चालको ने सोहना रोड पर स्टंट कर लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया। इसकी एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की गई थी।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से थार और स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ियों को ट्रैफिक के बीच में उछालने का प्रयास कर रहे है। इसके साथ ही काली स्कॉर्पियो चालक ने तो अचानक ही गुरुग्राम सिटी बस के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी थी। जब गाड़ी के पीछे से बाइक चालक निकलनें का प्रयास करने लगे तो स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी को बैक कर दिया था और स्टंट करने लगे।
यह वीडियो बादशाहपुर के चिनार होटल के पास बनाई गई थी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने थार और स्कार्पियो से स्टंट करने वाले दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे धकेलने का काम किया है। आरोपियो की पहचान राकेश कुमार और हरीश के रूप में हुई है। जो बादशाहपुर के रहने वाले है।
आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नही है। कुछ दिन पहले भी एक स्कॉर्पियो और थार चालक द्वारा स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डाली गई थी। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने उस पर कर्रवाई करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद की गई है। गुरुग्राम पुलिस भी सभी को सख्त हिदायत देती है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करे अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications