हरियाणा में बुजुर्गों को आसानी से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, डिप्टी सीएम ने की है नई घोषणा

चंडीगढ़। हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन को आसानी से मुहैया कराने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आवेदक की आयु आधार कार्ड से लिंक करके अप्रूवल देने का फैसला लिया है। इससे पेंशन लेने वाले बुजुर्गों को आसानी से पेंशन मिल जाएगी। डिप्टी सीएम ने ये घोषणा शुक्रवार को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बाढड़ा हलके के पार्टी पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में अपने संबोधन के दौरान कही।

Dushyant chautala

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन वाली सरकार सभी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक आसानी से पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन योजना से जुड़ने के लिए बुजुर्गों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सरकार ने ये व्यवस्था की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश यही है कि सभी योग्यपात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को अब कहीं और से अपनी आयु वेरिफाई कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अपने आधार कार्ड की सहायता से बुढ़ापा पेंशन से जुड़ सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+